धूमल ने साधा निशाना, बोले- वीरभद्र सरकार ने हर वर्ग को किया गुमराह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि रामपुर की जनता पिछले कई सालों से एक व्यक्ति पर विश्वास करती रही, लेकिन लोगों के साथ हर बार विश्वासघात किया गया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को गुमराह किया है। धूमल रामपुर बाजार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को 4-9-14 का लाभ देने का वादा किया था। इसमें भी कर्मचारियों को छला गया। कर्मचारियों को पिछले छह माह से पेंशन नहीं मिल रही है। रामपुर के बेरोजगारों को भी भत्ते से वंचित रखा गया।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया में जानकारी दी थी कि सरकार ने 31 सितंबर तक प्रदेश में कुल 16149 लोगों को बेरोजगारी भत्ता दिया। जब उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि सितंबर में 31 दिन कब से होने लगे तो इस पोस्ट को ही हटा दिया गया। स्कूली छात्रों को दस वर्दियां दी जानी थीं, परंतु यह भी पूरी नहीं दी गईं।
ट्रंप भी मोदी का नाम लेकर जीते चुनाव
बागवानों तक से छल किया गया। एंटी हेल गन को हटाकर कहा गया कि बागवानों को एंटी हेल नेट दिए जाएंगे। लाखों बागवानों की उपेक्षा कर सिर्फ नौ सौ बागवानों को नेट दिए गए।
भाजपा शासनकाल में जो सड़कें बनीं थीं, उनकी हालत खराब है। उपभोक्ताओं को पूरा राशन तक नहीं दिया जा रहा। जो सामान दिया जा रहा है, वह घटिया है। इस दौरान रामपुर से भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह द्रैक, मंडल अध्यक्ष शशि भूषण आदि भी मौजूद रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अमेरिका में जब राष्ट्रपति के चुनाव हो रहे थे तो डोनाल्ड ट्रंप ने वहां की जनता से कहा कि अगर वह राष्ट्रपति बनते हैं तो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह विकास की गाथा लिखेंगे।
यानी, राष्ट्रपति ट्रंप भी मानते हैं कि भारत में नरेंद्र मोदी ने ऐसा विकास किया है, जिस पर अमेरिका मुहर लगाता है।