फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rampur Bushahr: 400 apple plants encroached on 20 bighas of forest land Uprooted

रामपुर बुशहर: 20 बीघा वन भूमि में कब्जाकर लगाए सेब के 400 पौधे उखाड़े

Fri, 07 Apr 2023 06:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 07 Apr 2023 06:23 PM IST
सार

 वन परिक्षेत्र रामपुर के अंतर्गत आने वाले 15/20 क्षेत्र की सरपारा बीट में वन विभाग ने वन भूमि पर किए गए कब्जों को छुड़ाया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहन सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुरुवार इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
Rampur Bushahr: 400 apple plants encroached on 20 bighas of forest land Uprooted
भूमि में कब्जाकर लगाए सेब के 400 पौधे उखाड़े - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश वन विभाग की टीम ने दुर्गम पंचायत सरपारा में वनभूमि पर कब्जा कर लगाए गए सेब के 400 पौधे उखाड़ दिए। वन विभाग की टीम ने करीब 20 बीघा भूमि को खाली करवाया है। वन परिक्षेत्र रामपुर के अंतर्गत आने वाले 15/20 क्षेत्र की सरपारा बीट में वन विभाग ने वन भूमि पर किए गए कब्जों को छुड़ाया है। वन परिक्षेत्र अधिकारी सराहन सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम ने वीरवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


लोगों के विरोध के बावजूद वन विभाग की टीम ने हाईकोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए करीब 400 फलदार पौधों (अधिकतर सेब के पौधे) को उखाड़ कर वन भूमि को कब्जाधारियों से मुक्त कराया। वन परिक्षेत्र अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि बीट गार्ड के बार-बार आग्रह करने के बावजूद वन भूमि पर कब्जा करने का सिलसिला नहीं थम रहा था। इसके बाद टीम ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि यदि वन भूमि पर कब्जाधारी फिर से कब्जा करेंगे तो उन पर नियमानुसार उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्रवाई में स्थानीय वार्ड के सदस्य भी शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed