{"_id":"6894b531ae80e48cff0ff609","slug":"ramp-walk-in-gaiety-wearing-himachali-woolen-attire-shimla-news-c-19-sml1001-580811-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गेयटी में ऊन से बने हिमाचली \nपरिधान पहन किया रैंप वॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गेयटी में ऊन से बने हिमाचली परिधान पहन किया रैंप वॉक
विज्ञापन
शिमला के गेयटी थियेटर में आयोजित फैशन शो में पारम्परिक परिधान में माडल।फोटो अमर उजाला
राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस पर हुआ आयोजन
हैंडलूम क्षेत्र को सशक्त बनाएगी सरकार : चौहान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में वीरवार के 11वां राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर परिधानिका नाम से फैशन शो का आयोजन किया गया। इसमें हिमाचल के पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन में बने ऊनी परिधानों में कलाकारों ने रैंप वॉक किया। इस दौरान विशेष रूप से पश्चिमी देशों की जलवायु को ध्यान में रखते हुए तैयार किए वस्त्रों को भी प्रदर्शित किया गया। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में हिमाचल के उत्पादों को एक नई दिशा मिलने की संभावना है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने हिमाचल प्रदेश राज्य हैंडलूम एवं हस्तशिल्प निगम की ओर से गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में आयोजित हथकरघा और हस्तशिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
प्रदर्शनी का उद्देश्य हैंडलूम से जुड़ी परंपराओं, तकनीकों, इतिहास और आधुनिकता को एक समग्र रूप में प्रस्तुत करना है। चौहान ने कहा कि हमारी सरकार हैंडलूम क्षेत्र को सशक्त बनाने, आधुनिक तकनीक को अपनाने, प्रशिक्षण देने और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुंच दिलाने के लिए सतत कार्य कर रही है। जनता से अपील की कि वह हैंडलूम उत्पादों को प्राथमिकता दें। इस दौरान मंत्री ने एक प्रमोशनल वीडियो भी लॉन्च किया जो हिमाचल के हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र की विरासत, संभावनाओं तथा वैश्विक पहुंच को दर्शाने वाला एक रचनात्मक प्रयास है।