फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ramlal thakur met Sonia and Rahul gandhi in Delhi

हिमाचल के कांग्रेस नेताओं का दिल्ली में डेरा, सोनिया और राहुल से मिले रामलाल

Thu, 28 Nov 2019 12:45 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 28 Nov 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Ramlal thakur met Sonia  and Rahul gandhi in Delhi

हिमाचल में कांग्रेस की प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी भंग होने के बाद नेताओं ने दिल्ली में डेरा जमा लिया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और विधायक रामलाल ठाकुर और विधायक हर्षवर्धन चौहान ने बुधवार को कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया और राहुल गांधी से अलग-अलग मुलाकात की। बताया जा रहा है कि प्रदेश में पार्टी की प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणयां भंग होने के बाद पार्टी के भीतर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

विज्ञापन


दूसरी ओर, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची के साथ दिल्ली में ही हैं। वह सोनिया गांधी से मुलाकात का समय मांग रहे हैं। वहीं, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर भी दिल्ली से चंडीगढ़ लौटे हैं। जिस तरह कांग्रेस नेता पार्टी हाईकमान से मिल रहे हैं, उससे अच्छे संकेत नहीं मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी तक तो प्रदेश कांग्रेस के भीतर ही नाराजगी चल रही थी, लेकिन अब यह मामला हाईकमान के पास पहुंच गया है। 

विज्ञापन

पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा के कमरा नंबर 24 में रामलाल ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी से दोपहर बाद 12.15 बजे मुलाकात की। करीब आधे घंटे की मुलाकात में प्रदेश में पार्टी और फ्रंटल संगठनों की मौजूदा स्थिति पर फीडबैक दिया। प्रदेश में दोनों संगठनों को सक्रिय कर नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत जताई। रामलाल ठाकुर को सोनिया गांधी ने दो हफ्ते के भीतर दोबारा दिल्ली बुलाया है।

इसके बाद विधायक हर्षवर्धन चौहान ने भी सोनिया और राहुल से पांच मिनट तक मुलाकात की। उनसे भी पार्टी की स्थिति पर चर्चा की गई। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर और रजनीश किमटा भी दिल्ली में डेरा जमाए हैं। राठौर को अभी तक सोनिया गांधी से मुलाकात का समय नहीं मिला है। सोनिया गुरुवार को महाराष्ट्र दौरे पर जा रही हैं। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर कहते हैं कि वह विवाह समारोह में गए थे और चंडीगढ़ लौटे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed