फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ram Temple: Maheshwar Singh leaves for Ayodhya to participate in the Pran Pratistha Ram Lalla.

राम मंदिर: रामलला को महेश्वर सिंह भेंट करेंगे चांदी की चरण पादुका, चौउंर और चौकी, अयोध्या हुए रवाना

Thu, 18 Jan 2024 05:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 18 Jan 2024 05:50 PM IST
सार

महेश्वर सिंह गुरुवार सुबह 11:15 बजे सरवरी से अयोध्या के लिए निकले, उनके साथ रघुनाथ के पुजारी दिनेश किशोर व अयोद्यानंद वजीर भी जा रहे हैं।

विज्ञापन
Ram Temple: Maheshwar Singh leaves for Ayodhya to participate in the Pran Pratistha  Ram Lalla.
भगवान रघुनाथ के मुख्य सेवक महेश्वर सिंह अयोध्या हुए रवाना - फोटो : संवाद

विस्तार

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भगवान रघुनाथ के मुख्य सेवक महेश्वर सिंह चांदी से बने  चौउंर, चरण पादुका और चौकी लेकर रवाना हो गए। महेश्वर सिंह गुरुवार सुबह 11:15 बजे सरवरी से अयोध्या के लिए निकले, उनके साथ रघुनाथ के पुजारी दिनेश किशोर व अयोद्यानंद वजीर भी जा रहे हैं। महेश्वर सिंह रघुनाथ की ओर से पूजा-अर्चना व आरती के समय इस्तेमाल किए जाने वाले चौउंर, चरण पादुका और चौकी को भगवान श्रीराम को भेंट स्वरूप प्रदान करेंगे। सुल्तानुपर स्थित मंदिर में सुबह 10:35 बजे जैसे ही महेश्वर सिंह हाथ में चरण पादुका व चौउकी लेकर आए तो पूरा माहौल जयश्रीराम के उद्घोष के गूंज उठा। महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ फूल भी बरसाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

मंदिर से लेकर सरवरी बाजार करीब एक किलोमीटर तक शोभायात्रा निकाली गई और लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। 45 मिनट की इस शोभायात्रा में सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान महेश्वर सिंह ने कहा कि सन 1650 को भगवान रघुनाथ की मूर्ति लाई गई थी। ऐसे में कुल्लू का अयोध्या से 374 साल पुराना एक अटूट रिश्ता है। कहा कि रघुनाथ जी के सेवक होने के नाते वह मंदिर प्रतिष्ठा में शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंडीगढ़ तक गाड़ी में, आगे हवाई मार्ग से जाएंगे
रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने कहा कि महेश्वर सिंह कुल्लू से चंडीगढ़ तक गाड़ी में और यहां से वह हवाई जहाज में अयोध्या पहुंचेंगे। इस मौके पर जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर, हितेश्वर सिंह, युवराज बौध, वीरेंद्र ठाकुर, नैना शर्मा, अरविंद चंदेल सहित विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed