{"_id":"69c3d3072caa4ecd8103891b","slug":"ram-praveshs-body-was-buried-in-a-field-after-being-murdered-on-the-night-of-holi-shimla-news-c-19-sml1002-695794-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: होली की रात हत्या कर खेत में दबा दिया राम प्रवेश का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: होली की रात हत्या कर खेत में दबा दिया राम प्रवेश का शव
विज्ञापन
जिले के बसंतपुर में खेत में दबे मिले शव के मामले में खुलासा, बिहार के मुजफ्फरपुर से एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
एक ही कमरे में रहते थे तीनों, पुलिस कर रही है जांच
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बिहार का रहने वाला राम प्रवेश जिन दोस्तों के साथ एक कमरे में रहता था उन्होंने ही होली की रात हुए झगड़े के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पास में ही एक खेत में गड्ढा खोदकर शव उसमें दबा दिया था। शिमला जिले के बसंतपुर क्षेत्र में खेत में दबे मिले शव के मामले में यह खुलासा हुआ है।
पुलिस ने यह तथ्य सामने आने के बाद अब हत्या की धारा जोड़कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में बिहार के जिला मुजफ्फरपुर से एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि अन्यों की तलाश जारी है। आरोपी अरुण कुमार गांव देवी छपरा, डाकघर एवं तहसील रामकरण पकड़ी, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार का रहने वाला है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया है। मामला उस समय सामने आया जब 15 मार्च को पुलिस थाना सुन्नी में चतुरी राम निवासी गांव सिंगारफुलकां जिला मुजफ्फरनगर बिहार ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनका बेटा राम प्रवेश तीन मार्च की रात से लापता है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका बेटा अपने दो तीन साथियों के साथ बसंतपुर क्षेत्र में किराये के कमरे में रहता था और आरसीसी के पक्के मकान बनाने का काम करता था। इसका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। इसको देखते हुए वह बसंतपुर आए लेकिन तलाश पर कोई पता नहीं चला। गुमशुदगी रिपोर्ट के आधार पर गुमशुदा की तलाश के लिए पुलिस ने जांच शुरू की। इसमें पता चला कि अरुण नाम का व्यक्ति पक्के मकान बनाने का काम ठेके पर करता है। वर्तमान में अरुण ने दौलत राम निवासी बसंतपुर के पक्के मकान का ठेका ले रखा था। यहां पर सभी काम कर रहे थे और इन्होंने नोख राम निवासी बसंतपुर के भवन में 25 जनवरी 2026 से किराये का कमरा ले रखा था।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ और मोबाइल फोन नंबरों की कॉल डिटेल और अन्य तकनीकी विश्लेषण करने पर पाया कि उपरोक्त गुमशुदा व्यक्तियों का होली उत्सव वाले दिन 3 और चार मार्च की रात आपस में लड़ाई-झगड़ा हुआ था। इससे आशंका है कि अरुण और इसके साथी ने मिलकर राम प्रवेश की हत्या करने की नियत से अपहरण किया है। 15 मार्च को जब पुलिस ने क्षेत्र में छानबीन की तो एक खेत में ताजी मिट्टी दिखी। शक के आधार पर यहां खोदाई करने पर राम प्रवेश का शव बरामद किया गया। पुलिस ने इस संबंध में थाना सुन्नी में केस दर्ज किया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी अरुण कुमार को बिहार के मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही होली की रात होने वाले झगड़े की वजह और वारदात को अंजाम देने के तरीके के बारे में खुलासा हो पाएगा। पुलिस की टीम दूसरे आरोपी की भी तलाश कर रही है। इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में लोग खौफजदा हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कोट
बसंतपुर में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बिहार से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। मामले में अभी तक मिले तथ्यों के आधार पर हत्या की धाराओं समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
-गौरव सिंह, एसएसपी शिमला