{"_id":"65a2883ee5e62ad2e50f0d43","slug":"ram-mandir-prana-pratishta-the-dalai-lama-will-go-to-ayodhya-from-bodh-gaya-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: बोधगया से ही अयोध्या जाएंगे तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: बोधगया से ही अयोध्या जाएंगे तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा
Sun, 14 Jan 2024 05:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मैक्लोडगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, मैक्लोडगंज
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 14 Jan 2024 05:00 AM IST
सार
दलाई लामा बिहार के बोधगया से ही सीधे अयोध्या जाएंगे। अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है।
विज्ञापन
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा भी अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। धर्मगुरु के अयोध्या जाने का कार्यक्रम तय हो गया है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार दलाई लामा बिहार के बोधगया से ही सीधे अयोध्या जाएंगे। अयोध्या में राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम के लिए दलाई लामा को विश्व हिंदू परिषद की ओर से निमंत्रण मिला है। दलाई लामा का 14 जनवरी को बिहार से मैक्लोडगंज लौटने का कार्यक्रम था। सिक्किम और पश्चिम बंगाल में टीचिंग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद धर्मगुरु बोधगया चले गए थे। करीब एक माह से वह बोधगया में हैं। लेकिन, अब दलाईलामा बोधगया से अयोध्या जाएंगे। ऐसे में दलाईलामा के इस माह के अंत तक मैक्लोडगंज लौटने की संभावना है।
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में देश-विदेश के पर्यटक व बौद्ध अनुयायी दलाईलामा के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। इन दिनों दलाईलामा के हिमाचल से बाहर होने के चलते पर्यटकों की संख्या में भी कमी आई है। दलाईलामा के चलते मैक्लोडगंज में विदेशी डेलीगेट्स का भी आना-जाना लगा रहता है। विदेशों सहित देश के विभिन्न राज्यों में रह रहे निर्वासित तिब्बती और बौद्ध अनुयायी दलाईलामा की शिक्षाओं को सुनने के लिए भी यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन