फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ram mandir mahant alleged that radhe maa trying to kill him.

'मुझे जान से मारने के लिए राधे मां ने भेजे गुंडे'

Sun, 23 Aug 2015 11:59 AM IST
Updated Sun, 23 Aug 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
ram mandir mahant alleged that radhe maa trying to kill him.

महंत रामदीन परमहंस के शिष्य एवं हटली राम मंदिर के महंत श्यामसुंदर दास ने राधे मां पर संगीन आरोप लगाए हैं। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। महंत ने कहा कि राधे मां के इशारे पर मुकेरियां के दो गुंडे उन्हें मारने आए थे। इनमें से एक व्यक्ति पहले भी उन्हें मारने की कोशिश कर चुका है।

विज्ञापन

पढ़ें, 'यहां गुरु रामधीन दास की संपत्ति हथियाना चाहती हैं राधे मां'
विज्ञापन

वह दोनों में एक व्यक्ति को पहले से ही जानते हैं, जब गुरु रामदीन परमहंस की मृत्यु हुई थी। उन्होंने दावा किया कि राधे मां के खिलाफ बोलने पर अब उन्हें खरीदने की कोशिश की जा रही है। खुलासा किया कि दोनों लोग उन्हें राधे मां के पास मुंबई ले जाने के लिए कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले, राधे मां को तो हनुमान चालीसा भी नहीं आती

ram mandir mahant alleged that radhe maa trying to kill him.

दोनों ने उन्हें राधे मां के बारे में मीडिया में कुछ न कहने का दबाव डाला। महंत ने आरोप लगाया कि राधे मां से उनकी जान को खतरा है। महंत रामदीन परमहंस के स्वर्ग सिधारने के बाद इनमें से एक व्यक्ति ने उन्हें राम मंदिर मुकेरियां में मारा भी था। आरोप लगाया कि राधे मां आध्यात्म के नाम पर लोगों को ठगती हैं।
पढ़ें, 'राधे मां की वजह से हुई राम मंदिर के महंत की मौत'
राधे मां तो हनुमान चालीसा भी नहीं सुना सकती हैं। पुलिस को राधे मां का नार्को टेस्ट करवाना चाहिए। महंत ने कहा कि वह तीन-चार दिन में सिहुंता पुलिस में इन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाएंगे और खुद के लिए पुलिस सुरक्षा की मांग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed