फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Rally of chamba News: Hemraj and amandeep win motor car race and yuva kumar win motor bike race

मोटर कार रेस में हेमराज और अमनदीप, मोटर बाइक रेस में युवा कुमार प्रथम

Sun, 11 Apr 2021 08:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/पतलीकूहल (कुल्लू)
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा/पतलीकूहल (कुल्लू) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 11 Apr 2021 08:12 PM IST
सार

  • पुलिस मैदान बारगाह में चलो चंबा अभियान के तहत रैली ऑफ चंबा का समापन
  • उपायुक्त ने शाल, टोपी तथा चंबा थाल व चंबा रूमाल भेंट कर केंद्रीय मंत्री को किया सम्मानित

विज्ञापन
Rally of chamba News: Hemraj and amandeep win motor car race and yuva kumar win motor bike race
विजेताओं को सम्मानित करते केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस मैदान बारगाह में चलो चंबा अभियान के तहत रैली ऑफ चंबा का समापन समारोह हुआ। इसमें केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू मौजूद रहे। उन्होंने चलो चंबा के हैशटेग का लोकार्पण भी किया। उपायुक्त डीसी राणा ने केंद्रीय मंत्री को शॉल, टोपी पहनाकर तथा चंबा थाल व चंबा रुमाल भेंट कर सम्मानित किया। बाइक रैली में पहले, दूसरे तथा तीसरे स्थान पर आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। रैली में देश के 15 राज्यों के 88 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मोटर कार रेस में पहले स्थान पर हेमराज और अमनदीप राणा रहे। दूसरा स्थान योगेश ठाकुर और देवराज, जबकि तीसरे स्थान पर हिमांशु अरोड़ा और कुणाल कश्यप रहे।

विज्ञापन


मोटर बाइक रेस में युवा कुमार पहले, मोहित ठाकुर दूसरे, जबकि असद खान तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमालयी पश्चिमी छोर में आते धर्मशाला, चंबा, डलहौजी इत्यादि क्षेत्रों के दायरे में एक स्पोर्ट्स अकादमी खोली जाएगी। इस बारे में हिमाचल सरकार से बात की जाएगी। प्रदेश में शिलारू स्थित हाई एटीट्यूड ट्रेनिंग सेंटर को भी अपग्रेड किया जाएगा। वर्ष 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक में टॉप 10 की सूची में भारत का नाम आए, इस लक्ष्य को लेकर काम चल रहा है। इस दिशा में देश भर में अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने फिट इंडिया अभियान के तहत समस्त जनता से फिट रहने का आह्वान भी किया। रिजिजू ने कहा कि चंबा में मोटर कार व बाइक रैली करवाना काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन इसका सफल आयोजन यहां किया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन बधाई का पात्र है। उन्होंने कहा कि यह एक साहसिक खेल है तथा जान जोखिम में डालकर राइडर लोगों का मनोरंजन करता हैै। इस मौके पर भटियात के विधायक बिक्रम जरयाल, चंबा के विधायक पवन नैयर, भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर, कार्यवाहक भाजपा जिलाध्यक्ष डीएस ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय कार, बाइक रैली में छाए कुल्लू के खिलाड़ी
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में कुल्लू के छह खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। चंबा में नौ से 11 अप्रैल तक आयोजित कार-जिप्सी रैली में हेमराज ने ओवरऑल खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। बाइक रैली में मोहित ठाकुर द्वितीय स्थान पर रहे। अमित कपूर ने टॉप पांच में नाम दर्ज करवाया। नॉन मॉडिफाइड बाइक वर्ग में रोहन शर्मा और ओपन वर्ग में शिवम ठाकुर ने तीसरा स्थान पाया। योगेश ठाकुर ने पाडियम फिनिश प्रतियोगिता जीती।


एफएमसीआई फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस रैली में देशभर के 85 खिलाड़ियों ने भाग लिया। रैली के विजेताओं को केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सम्मानित किया। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि कुल्लू जिले के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है। हर क्षेत्र में खिलाड़ी जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed