फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Raksha Mantri Rajnath Singh virtually inaugurated three bridges in Himachal Pradesh

हिमाचल से एनएच-5 के रास्ते अब चीन शासित तिब्बत सीमा पर पहुंचना आसान

Mon, 28 Jun 2021 05:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 28 Jun 2021 05:55 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने देश के सीमावर्ती क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में जुड़े मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
Raksha Mantri Rajnath Singh virtually inaugurated three bridges in Himachal Pradesh
पुलों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से एनएच-5 के रास्ते अब चीन शासित तिब्बत सीमा पर पहुंचना और आसान हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को पूर्वी लद्दाख के कुन्गयाम से देश के आठ राज्यों में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा निर्मित 63 पुलों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। इनमें से सामरिक महत्व के तीन पुल हिमाचल में हैं। सामरिक महत्व के ये तीनों पुल पोवारी और पूह के बीच बनाए गए हैं।

विज्ञापन


लोकार्पण पर संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने देश के सीमावर्ती क्षेत्रों को सड़क सुविधा से जोड़ने में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की भूमिका की सराहना की। कार्यक्रम में जुड़े मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राजनाथ सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पवारी-पूह सड़क पर 4.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 40 मीटर लंबा पांगी पुल वर्ष भर संपर्क सुविधा प्रदान करेगा और सैनिकों का मनोबल बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन


किरण खड्ड पर 5.55 करोड़ रुपये की लागत से पुल का निर्माण किया गया है। यह पुल संपर्क सुविधा सुनिश्चित करने के साथ-साथ सैनिकों के लिए विभिन्न सामग्री की निर्बाध आपूर्ति करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पुल क्षेत्र में कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक व आर्थिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूह-कौरिक सड़क पर 2.16 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 30 मीटर लंबा टाइटन पुल सीमावर्ती क्षेत्र में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। यह सड़क भारत व चीन सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए जीवन रेखा का काम करती है। उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और नागालैंड के मुख्यमंत्रियों ने भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed