फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   raksha bandhan 2021: bamboo rakhi in market in una himachal pradesh

रक्षाबंधन 2021: भाइयों की कलाई पर इस बार बहनें बांधेंगी बांस से बनी राखी

Fri, 13 Aug 2021 03:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर आशुतोष डोगरा, अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
आशुतोष डोगरा, अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 13 Aug 2021 03:08 PM IST
सार

ऊना में सोमभद्र उत्पाद प्रदर्शनी में इन राखियों को बिक्री के लिए रखा गया है। मेले में पहुंचने वाले लोग राखियों को खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
raksha bandhan 2021:  bamboo rakhi in market in una himachal pradesh
बांस से बनी राखी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस रक्षाबंधन बहनें भाइयों की कलाइयों पर बांस से बनीं ईको फ्रेंडली राखियां बांधेंगी। ऊना जिले में विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने बांस से बनीं राखियां तैयार की हैं और इन्हें बाजार में उतार दिया है। बाजार में इन राखियों की काफी मांग की जा रही है। राखी की कीमत 25 रुपये से शुरू है। स्वयं सहायता समूहों की ओर से प्रशासन की मदद से इन राखियों को तैयार कर बेचा जा रहा है। 

विज्ञापन


ग्रामीण विकास विभाग और प्रशासन के सहयोग से स्वयं सहायता समूह सोमभद्र ब्रांड के जरिये घरेलू उत्पाद तैयार कर रहे हैं। महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों की ओर से बांस से बनाई राखियां इस बार आकर्षण का केंद्र बनी हैं। लोगों की तरफ से रक्षा बंधन पर रेशम, प्लास्टिक, चांदी से बनी राखियों का अधिक प्रयोग किया जाता है। इसी तर्ज पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बांस की लकड़ी का प्रयोग करते हुए अलग-अलग डिजाइन की राखियां तैयार की हैं। 
विज्ञापन


ऊना में सोमभद्र उत्पाद प्रदर्शनी में इन राखियों को बिक्री के लिए रखा गया है। मेले में पहुंचने वाले लोग राखियों को खूब पसंद कर रहे हैं। जिले में बांस के उत्पादों को तैयार करने के लिए प्रशासन और ग्रामीण विकास विभाग मिलकर स्वयं सहायता समूहों का सहयोग कर रहे हैं। डिसा परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग संजीव ठाकुर ने कहा कि इस बार स्वयं सहायता समूहों ने रक्षा बंधन के मद्देनजर बांस से बनी राखियां तैयार की हैं। लोग इन राखियों के प्रति अपनी काफी रुचि दिखा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राखियों की खासियत
खास यह है कि यह राखियां पूरी तरह ईको फ्रेंडली हैं। यह पर्यावरण के लिए भी हानिकारक नहीं होंगी। इन्हीं खासियतों को देखते हुए लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा डिजाइन भी काफी आकर्षक बनाए गए हैं। जो काफी पसंद किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed