फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rakhi win panchayat pradhan election

वाह बेटी, छोटी सी उम्र में ही कर दिया कमाल

Mon, 11 Jan 2016 11:54 PM IST
Updated Mon, 11 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
rakhi win panchayat pradhan election

हिमाचल में हुए पंचायत चुनावों में इस बार कई रोचक वाकया सामने आए हैं। ऐसा ही कुछ हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत शासन में हुआ है। हमीरपुर जिले की ग्राम पंचायत शासन में 23 वर्षीय राखी को प्रधान पद की कमान मिली है। राखी पहली बार पंचायत चुनाव में कूदी थी। राखी ने भाजपा समर्थित प्रत्याशी के रूप में पंचायत चुनाव लड़ा।

विज्ञापन


राखी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी किरण बाला (45) को कुल 11 मतों से हराकर प्रधान पद की कमान संभाली है। राखी ने कुल 461 मत प्राप्त किए हैं जबकि राखी की प्रतिद्वंद्वी किरण बाला को 450 मत मिले। राखी ने वर्ष 2013 में डिग्री कॉलेज हमीरपुर से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री से लिया आर्शीवाद लिया

rakhi win panchayat pradhan election

हाल ही में राखी ने चंडीगढ़ से फाइनेंस में एमबीए की है। राखी के पिता नरेश कुमार दर्जी ग्राम पंचायत शासन से लगातार तीन बार प्रधान रह चुके हैं। वर्ष 2001 से 2015 तक नरेश कुमार ने प्रधान पद की कमान संभाली है। अब राखी ने प्रधान पद की बागडोर संभाली।

जीत दर्ज करने के बाद राखी परिजनों सहित हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिलने पहुंची और उनका आर्शीवाद लिया। राखी ने कहा कि वह पंचायत का विकास और लोगों की समस्याओं का मिलजुल कर समाधान करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि युवा पीढ़ी अपनी सोच से समाज को नई दिशा दे सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed