फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rajya sabha sansad indu goswami hits out at alka lamba

अलका पर पलटवार: इंदु गोस्वामी बोलीं- कांग्रेस ने 70 साल में महिला उत्थान के लिए क्या किया

Mon, 12 Sep 2022 11:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 12 Sep 2022 11:58 AM IST
सार

राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि आज प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से महिलाएं इतनी सशक्त हैं कि वे अपने मत का प्रयोग करके महिला विरोधी कांग्रेस को चुनाव में उनका असली चेहरा दिखाएंगी

विज्ञापन
rajya sabha sansad indu goswami hits out at alka lamba
राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा जमीनी हकीकत से अवगत नहीं हैं। वह भाजपा को महिला कल्याण एवं उत्थान न सिखाएं। कांग्रेस ने 70 साल में महिला सशक्तीकरण और उत्थान के लिए क्या किया।  

विज्ञापन


लांबा पर पलटवार करते हुए कहा कि वह हिमाचल में प्रभारी के नाते आई हैं। लंबा पहले हिमाचल के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। राजनीतिक लाभ लेने के लिए टिप्पणी करने से पहले वह प्रदेश में महिलाओं के लिए चल रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत अध्ययन करें।
विज्ञापन


गोस्वामी ने कहा कि आज प्रदेश सरकार के प्रोत्साहन से महिलाएं इतनी सशक्त हैं कि वे अपने मत का प्रयोग करके महिला विरोधी कांग्रेस को चुनाव में उनका असली चेहरा दिखाएंगी और रिवाज बदल कर भाजपा को दोबारा प्रदेश की बागडोर सौंपेगी। प्रदेश की जयराम सरकार ने आधी आबादी यानी महिलाओं को सबल बनाने के लिए असाधारण कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदु ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले पांच साल में न सिर्फ  घरेलू स्तर पर अपितु शिक्षा के क्षेत्र में भी महिलाओं के जीवन को आसान बनाने का कार्य किया है। प्रदेश सरकार ने नारी शक्ति का सम्मान करते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। महिला सशक्तीकरण किए बिना किसी भी परिवार अथवा समाज का उत्थान संभव नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed