{"_id":"668d624c26afab4c6c05e1f2","slug":"rajya-sabha-elections-mahajan-plea-against-singhvi-petition-rejected-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा चुनाव : सिंघवी की याचिका के खिलाफ महाजन की अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यसभा चुनाव : सिंघवी की याचिका के खिलाफ महाजन की अर्जी खारिज
Tue, 09 Jul 2024 09:46 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Tue, 09 Jul 2024 09:46 PM IST
सार
कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका के खिलाफ राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अर्जी को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। पढ़ें पूरा मामला...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने वाली कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका के खिलाफ राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अर्जी को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने पिछली सुनवाई में हर्ष को जवाब दायर करने को कहा था। जवाब दायर न करने के बदले सुनवाई से एक दिन पहले हर्ष की ओर से ऑर्डर 7 रूल्ज 11 के तहत एक अर्जी लगाई गई थी, जिसमें उन्होंने सिंघवी की राज्यसभा चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका को रद्द करने की मांग की थी। इस अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कोर्ट का बताया कि केस में देरी करने के लिए यह तरीका अपनाया जा रहा है। इस पर हर्ष के वकील ने एक सप्ताह का समय जवाब दायर करने के लिए मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। राज्यसभा चुनाव में सिंघवी और हर्ष को 34-34 वोट मिले थे। बाद में पर्ची के माध्यम से फैसला हर्ष के पक्ष में आया था। मामले में अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।
विज्ञापन