{"_id":"60c6196c8ebc3e40c706bb40","slug":"rajput-sabha-will-give-free-education-to-children-orphaned-due-to-covid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाएगी राजपूत सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से अनाथ हुए बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाएगी राजपूत सभा
Sun, 13 Jun 2021 08:13 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कांगड़ा
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 13 Jun 2021 08:13 PM IST
सार
राजपूत कल्याण ट्रस्ट के चेयरमैन ठाकुर कुलदीप सिंह ने कहा कि कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को निशुल्क शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। पात्र बच्चों के परिजन सभा के पास आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राजपूत कल्याण ट्रस्ट की बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों को पठियार स्थित महाराणा प्रताप इंटरनेशनल स्कूल में निशुल्क शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी। पात्र बच्चों के परिजन राजपूत ट्रस्ट या राजपूत कल्याण सभा के पास आवेदन कर सकते हैं। सभा अपने स्तर पर निरीक्षण करने के बाद पात्र बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाएगी।
विज्ञापन
कांगड़ा में रविवार को महाराणा प्रताप की 482वीं जयंती पर वर्चुअल बैठक में राजपूत कल्याण ट्रस्ट के चेयरमैन ठाकुर कुलदीप सिंह ने कहा कि कोविड के कारण इस बार बड़े स्तर पर समारोह का आयोजन नहीं किया जा सका। कहा कि कोरोना से प्रदेश में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सैकड़ों लोग काल का ग्रास बने। कोरोना कर्फ्यू के कारण हर तरह की गतिविधियां बाधित हुई हैं। अर्थव्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन
बच्चों की पढ़ाई सुचारु रूप से न होने से उनका भविष्य अस्थिर हो गया है। 2020 और 2021 को शून्य वर्ष ही कहा जा सकता है। सभा के अध्यक्ष कर्नल एससी परमार ने कहा कि महाराणा प्रताप का बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता है। हर बच्चे को महाराणा प्रताप के बारे में जानना चाहिए कि कैसे उन्होंने हर परिस्थिति से कड़ा मुकाबला किया। टेक चंद राणा, दविंदर सिंह राणा, निरंजन मन्हास, बीएस पठानिया भी मौजूद रहे।
विज्ञापन