फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajni Patil again made Himachal Congress in-charge, National Organization General Secretary issued a letter

HP Congress: रजनी पाटिल को फिर बनाया हिमाचल कांग्रेस प्रभारी, राष्ट्रीय संगठन महासचिव ने जारी किया पत्र

Sat, 15 Feb 2025 06:11 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Feb 2025 06:11 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राजीव शुक्ल की जगह रजनी पाटिल को हिमाचल और चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त कर दिया है।

विज्ञापन
Rajni Patil again made Himachal Congress in-charge, National Organization General Secretary issued a letter
रजनी पाटिल - फोटो : संवाद

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने रजनी पाटिल को फिर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त कर दिया है। शुक्रवार रात को जारी पत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राजीव शुक्ल की जगह रजनी पाटिल को हिमाचल और चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त कर दिया है। मई 2018 में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सुशील कुमार शिंदे को हटाकर रजनी को हिमाचल का प्रभारी नियुक्ति किया था।

विज्ञापन


इसके बाद सितंबर 2020 में रजनी की जगह शुक्ल को प्रभारी नियुक्त किया था। दिसंबर 2023 में हिमाचल को छोड़कर कांग्रेस ने कई राज्यों के प्रभारी बदले थे। इस दौरान शुक्ल को हिमाचल के अलावा चंडीगढ़ का भी प्रभार दिया था। रजनी पर अब प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन का जिम्मा रहेगा। नवंबर 2024 में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश में ब्लॉक, जिला और प्रदेश की कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। 

विज्ञापन

रजनी पाटिल के मार्गदर्शन में बेहतर प्रदर्शन करेगी पार्टी : प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से सांसद रजनी पाटिल को फिर से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी नियुक्त करने पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि पूर्व में उनके मार्गदर्शन में प्रदेश कांग्रेस ने बेहतर कार्य किया और भविष्य में भी एकजुटता के साथ कार्य किया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने निवर्तमान प्रदेश मामलों के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और सांसद राजीव शुक्ल का भी उनके प्रदेश कांग्रेस कमेटी को दिए उल्लेखनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed