{"_id":"68397f99d37408226e03dfac","slug":"rajiv-bindal-said-after-operation-sindoor-there-was-a-wave-of-patriotism-in-the-whole-country-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: राजीव बिंदल बोले-ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश के अंदर देशभक्ति का ज्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: राजीव बिंदल बोले-ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश के अंदर देशभक्ति का ज्वार
Fri, 30 May 2025 03:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 30 May 2025 03:26 PM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर के सफल आयोजन के बाद पूरे प्रदेश में 400 से अधिक तिरंगा यात्राओं की सामान्य जनमानस की ओर से उत्साह के साथ भागीदारी को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शुक्रवार को ऑपरेशन सिंदूर के सफल आयोजन के बाद पूरे प्रदेश में 400 से अधिक तिरंगा यात्राओं की सामान्य जनमानस की ओर से उत्साह के साथ भागीदारी को लेकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। बिंदल ने ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत देश की तीनों सेनाओं और सैनिकों को सैल्यूट करने के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कारगर नीति को एवं उनके नेतृत्व की खुली सराहना की। डॉ. बिंदल ने बताया कि इस दौरान 2 जून को दोपहर 2:00 बजे सोलन के माल रोड पर एक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा करेंगे।
विज्ञापन
इस यात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप सहित प्रदेश के अनेक नेता शामिल होंगे। इस यात्रा के बाद पार्टी के कोर ग्रुप की बैठक का आयोजन भी किया जाएगा। बिंदल ने कहा कि यात्रा में भाजपा प्रदेश प्रभाती श्रीकांत शर्मा एवं सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप से उपस्थित रहने वाले है। डॉ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार ऑपरेशन सिंदूर के ऊपर सवाल खड़ा करके और अपना पाकिस्तान के प्रति जो स्नेह एवं प्यार है उसको दिखाती नजर आ रही है। जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर पर प्रश्न खड़े किए वो न केवल निंदनीय है, बल्कि देश के प्रति एक द्रोह की तरह से है। सामान्य जनमानस कांग्रेस पार्टी के व्यवहार से पूरी तरह से खिन्न है।
विज्ञापन