फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajiv Bindal's allegation Houses of independent and rebel Congress MLAs were raided, this will not be tolerate

राजीव बिंदल का आरोप: निर्दलीय और बागी कांग्रेस विधायकों के घरों पर छापामारी की गई, यह बर्दाश्त नहीं होगा

Mon, 04 Mar 2024 01:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 04 Mar 2024 01:54 PM IST
सार

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में हर्ष महाजन की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार पूरी तरह बौखलाहट में आ गई है। 

विज्ञापन
Rajiv Bindal's allegation Houses of independent and rebel Congress MLAs were raided, this will not be tolerate
डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के राज्यसभा चुनाव में हर्ष महाजन की जीत के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार पूरी तरह बौखलाहट में आ गई है। कांग्रेस सरकार लगातार एक के बाद एक तानाशाही फैसले लेकर  प्रदेश के वातावरण को दूषित करने के अंदर जुट गई।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 सदस्यों को निलंबित करके और अन्यायपूर्ण तरीके से बजट को पास कराना, बाद में छह कांग्रेस के विधायकों को अन्यायपूर्ण तरीके से उनकी सदस्यता को समाप्त कर देना। यह पूरी तरह लोकतंत्र की हत्या हैं। 
विज्ञापन


डॉ. बिंदल ने कहा कि इतना करने के बाद भी वर्तमान कांग्रेस सरकार संतुष्ट नहीं हुई। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने जिन विधयकों को टर्मिनेट किया उनके खिलाफ और निर्दलीय विधायकों के खिलाफ लगातार पुलिस और प्रशासन का डंडा चलाने का काम शुरू किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह किसी भी तरह से मान्य नहीं है। विधायकों के घरों पर छापा मारना,उनके बिजनेस आउटलेट्स पर छापे मारना, विभिन्न प्रकार की कार्रवाइयां करना, चलान करना, उनके घरों के रास्ते रोकना, उन्हें डराना, धमकाना, उनसे जुड़े हुए लोगों के ऊपर कार्रवाई करना, अपने लोगों को भेजकर झगड़े करवाना, पूरे हिमाचल प्रदेश में जगह-जगह भय का माहौल पैदा करना यह किसी भी तरह से असहनीय है और बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed