फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rajesh became the President of Primary Teachers Association Shimla Block

राजेश बने प्राथमिक शिक्षक संघ शिमला खंड के अध्यक्ष

Sun, 17 Apr 2022 10:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Rajesh became the President of Primary Teachers Association Shimla Block
शिमला। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शिक्षा खंड शिमला इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव महाअधिवेशन प्रदेश शिक्षक भवन चक्कर में हुआ। यह चुनाव संघ के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार शर्मा और वरिष्ठ शिक्षिका हेमा शर्मा, चुनाव पर्यवेक्षक जानकी दास, मशोबरा इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप कुमार और कृष्ण कुमार की देखरेख में चुनाव हुए।
विज्ञापन

चुनाव में शिक्षा खंड के 234 शिक्षकों ने सर्वसम्मति से वर्ष 2022-25 के लिए राजेश कुमार सीएचटी टुटू को अध्यक्ष, रमेश कुमार एचटी गवाही को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शांति चौहान सीएचटी लालपानी को उपाध्यक्ष, योगेश्वर ठाकुर जेबीटी रामपुर क्योंथल को महामंत्री, किरण चौहान जेबीटी जठिया देवी को संयुक्त सचिव, धर्मेंद्र वर्मा जेबीटी शामलाघाट को कोषाध्यक्ष, उतरा चौहान जेबीटी हरिनगर को महालेखाकार चुना गया।
विज्ञापन

इस दौरान पीटीएफ शिक्षा खंड इकाई शिमला की महिला विंग का चुनाव भी हुआ। इसमें मधु शर्मा सीएचटी फागली को अध्यक्ष, सरिता सीएचटी खलग को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललित गुप्ता को उपाध्यक्ष, किरण चौहान को महामंत्री, सोनिया ठाकुर को सह सचिव के अलावा रेखा ठाकुर, सुनीता ठाकुर , निर्मला नेगी को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। योगेश ठाकुर ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed