फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rajendra vishwanath arlekar will be the new Governor of Himachal pradesh

राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति

Tue, 06 Jul 2021 08:56 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Jul 2021 08:56 PM IST
सार

अर्लेकर गोवा विधानसभा अध्यक्ष के अलावा गोवा के वन और पर्यावरण एवं पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं।

विज्ञापन
rajendra vishwanath arlekar will be the new Governor of Himachal pradesh
हिमाचल के नए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोवा भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर हिमाचल प्रदेश के 28वें राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही प्रदेश के राज्यपाल रहे बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया है। अर्लेकर गोवा विधानसभा अध्यक्ष के अलावा गोवा के वन और पर्यावरण एवं पंचायती राज मंत्री भी रहे हैं। बंडारू दत्तात्रेय ने 2019 में प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभाला था।

विज्ञापन


उन्होंने चीन से लगते लाहौल-स्पीति और किन्नौर के सीमांत क्षेत्रों के लिए अहम कदम उठाए थे। इनमें जनजातीय विकास पर जोर देने के अलावा डीजीपी संजय कुंडू को इस क्षेत्र में आम लोगों से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए थे। इसी के बाद एसपी स्तर के कई अफसरों को इन क्षेत्रों में भेजा गया। इसकी रिपोर्ट तैयार कर राज्यपाल के माध्यम से केंद्र को भेजी गई। इसी रिपोर्ट में सीमांत क्षेत्रों से युवाओं के पलायन के अलावा रोड व टेलीकॉम नेटवर्क, मूलभूत सुविधाएं न होने, पर्यटन विकास जैसे विषयों को कवर किया गया था।
विज्ञापन


इसी रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय से लेकर रक्षा मंत्रालय तक ने जोर दिया और सड़कों का जाल बिछना शुरू हुआ। हाल ही में सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे ने भी युवाओं के पलायन पर चिंता जताते हुए युवाओं को वहां पर ही रोजगार मुहैया कराने और सड़क नेटवर्क मजबूत करने की बात कही थी। सीएम जयराम ठाकुर ने राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त होने पर समस्त प्रदेशवासियों की ओर से बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल रहते दत्रात्रेय ने चीन सीमा से लगते जनजातीय क्षेत्रों के विकास पर दिया जोर

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रहे बंडारू दत्तात्रेय ने अपने कार्यकाल के दौरान चीन सीमा के साथ लगते जनजातीय क्षेत्रों लाहौल-स्पीति और किन्नौर के विकास पर जोर दिया। उन्होंने डीजीपी संजय कुंडू को इस क्षेत्र में आम लोगों से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए थे। इसी के बाद एसपी स्तर के कई अफसरों को इन क्षेत्रों में भेजा गया। इसकी रिपोर्ट तैयार कर राज्यपाल के माध्यम से केंद्र को भेजी गई।

इसी रिपोर्ट में सीमांत क्षेत्रों से युवाओं के पलायन के अलावा रोड व टेलीकॉम नेटवर्क, मूलभूत सुविधाएं न होने, पर्यटन विकास जैसे विषयों को कवर किया गया था। इसी रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय से लेकर रक्षा मंत्रालय तक ने जोर दिया और सड़कों का जाल बिछना शुरू हुआ। हाल ही में सेना अध्यक्ष एमएम नरवणे ने भी युवाओं के पलायन पर चिंता जताते हुए युवाओं को वहां पर ही रोजगार मुहैया कराने और सड़क नेटवर्क मजबूत करने की बात कही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed