फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Rajendra Rana said If the people of the assembly constituency are not heard in the government, then they will

Hamirpur: राणा बोले- सरकार में यदि विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सुनवाई नहीं होगी तो जरूर आवाज उठाएंगे

Sat, 24 Feb 2024 01:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Feb 2024 01:11 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर तब युवाओं और लोगों की आवाज उठानी पड़ी है जब लोग यह सवाल करते हैं कि आपने मुख्यमंत्री के पास उन

विज्ञापन
Rajendra Rana said  If the people of the assembly constituency are not heard in the government, then they will
विधायक राजेंद्र राणा - फोटो : संवाद

विस्तार

यह कहां लिखा गया है कि सत्ता पक्ष के विधायक मुंह बंद करके बैठे रहेंगे और लोगों की आवाज नहीं उठा सकते हैं। सोशल मीडिया पर तब युवाओं और लोगों की आवाज उठानी पड़ी है जब लोग यह सवाल करते हैं कि आपने मुख्यमंत्री के पास उनकी मांगें रखी या नहीं।  विधायक राजेंद्र राणा ने सुजानपुर में पत्रकारों से बातचीत में यह बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार में यदि उनके विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सुनवाई नहीं होगी तो वह जरूर आवाज उठाएंगे । उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि लोगों- युवाओं के हितों के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। भविष्य में भी वह इसी तरह लोगों के हितों को लेकर लड़ते रहेंगे। लोगों के हितों के लिए अपनी सरकार के साथ-साथ जहां भी उन्हें अपनी आवाज उठानी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने विधानसभा के अंदर और विधानसभा के बाहर प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए आवाज बुलंद की है।  एक सवाल के जवाब में विधायक ने कहा कि वर्तमान में अपनी बात को लोगों तक पहुंचाने में सोशल मीडिया कारगर साबित हुआ है। इसका पूरा इस्तेमाल करते हैं और उन्होंने लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बातों को सरकार तक पहुंचाया है।  मुख्यमंत्री के साथ कई बार प्रदेश के युवाओं व प्रदेश के कामों को लेकर चर्चा कर चुके हैं। विधायक ने सुजानपुर नगर परिषद में लगातार लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर भी खुलकर बात रखी। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में पार्षदों की आपसी लड़ाई है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed