{"_id":"6613f12319625e9cdd0413b0","slug":"rajendra-rana-said-cm-sukhu-should-give-clarification-on-releasing-rs-100-crore-advance-to-the-firm-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: राजेंद्र राणा बोले- फर्म को 100 करोड़ एडवांस में रिलीज करने पर स्पष्टीकरण दें सीएम सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: राजेंद्र राणा बोले- फर्म को 100 करोड़ एडवांस में रिलीज करने पर स्पष्टीकरण दें सीएम सुक्खू
Mon, 08 Apr 2024 06:59 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 08 Apr 2024 06:59 PM IST
सार
15 मार्च को ही चुनाव आयोग ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा था कि 16 मार्च को चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। मगर आनन-फानन में 15 मार्च को ही उक्त कंपनी को एडवांस में इतनी बड़ी राशि जारी कर दी गई, जो संदेह पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
राजेंद्र राणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व विधायक और सुजानपुर से उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि चुनावों की घोषणा से एक दिन पहले शिमला नगर निगम में पानी की योजना के लिए एक फर्म को एडवांस में 100 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी गई। 15 मार्च को ही चुनाव आयोग ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा था कि 16 मार्च को चुनाव की तारीखों का एलान करेगा। मगर आनन-फानन में 15 मार्च को ही उक्त कंपनी को एडवांस में इतनी बड़ी राशि जारी कर दी गई, जो संदेह पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एडीबी के माध्यम से अनुमोदित प्रोजेक्ट के लिए एक फर्म को एडवांस में 100 करोड़ रुपये की राशि रिलीज करने और इसमें 10 करोड़ के किक बैक की चर्चाएं बाजार में हो रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री सुक्खू को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, क्योंकि यह मामला सीधा-सीधा सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का बनता है। राणा ने कहा कि उपरोक्त पानी की योजना के लिए तीन बार टेंडर आमंत्रित किए गए थे। हर बार सिर्फ एक ही पार्टी ने इसमें टेंडर भरे। विभाग के मंत्री ने फाइल पर स्पष्ट शब्दों में लिख दिया कि एक ही फर्म को काम नहीं दिया जा सकता। विभागीय मंत्री की टिप्पणी को नजरअंदाज कर मामले को कैबिनेट में लाकर पास कर दिया गया और कंपनी को न केवल यह प्रोजेक्ट आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन