{"_id":"660e4e42bcbd5a6cb80259fe","slug":"rajeev-kumar-given-additional-charge-of-director-information-and-public-relations-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: राजीव कुमार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: राजीव कुमार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार
Thu, 04 Apr 2024 05:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Apr 2024 05:43 PM IST
सार
राजीव कुमार को फिर निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। आरती गुप्ता की सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
हिमाचल आईपीआर विभाग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रदेश सरकार ने राजीव कुमार को निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। आरती गुप्ता के निदेशक पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्हें दोबारा से यह दायित्व दिया गया है। पहले उनसे प्रभार वापस लेकर आरती गुप्ता को अतिरिक्त निदेशक से पदोन्नत कर निदेशक बनाया गया था। राजीव 2007 बैच के एचएएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
सुभाष अतिरिक्त रजिस्ट्रार और गोपाल बने उप रजिस्ट्रार
शिमला। हिमाचल हाईकोर्ट ने पांच अधिकारियों को पदोन्नति दी है। इसमें उप रजिस्ट्रार सुभाष चौहान को अतिरिक्त रजिस्ट्रार बनाया है। इसके अलावा सचिव गोपाल स्वरूप कौशल को उप रजिस्ट्रार, सेक्शन ऑफिसर श्याम लाल खिमटा को कोर्ट मास्टर, निजी सचिव प्रीति शर्मा को सचिव और जजमेंट राइटर जुगराज सिंह को पदोन्नत कर निजी सचिव बनाया गया है। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने इस बारे आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन