विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए बनी इनके नाम पर सहमति, बैठक में फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तो कांग्रेस विधायक दल की बैठक धौलाधार होटल में कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में हुई। भाजपा विधायक दल की बैठक में सत्ता पक्ष के सब एमएलए मौजूद हुए।
सबने सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए डा. राजीव बिंदल और उपाध्यक्ष पद के लिए हंसराज के नाम पर सहमति दर्ज की। इस मौके पर राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा को लेकर भी ये तय हुआ कि किसे किस तरह की बात करनी है।
कांग्रेस विधायक दल की बैठक होटल धौलाधार में हुई
नेता प्रतिपक्ष के मामले पर भी मंत्रणा हुई। इसमें तय हुआ कि इस विषय पर भाजपा अपनी ओर से कोई बात नहीं करेगी। अगर कांग्रेस बोलेगी कि विपक्ष का नेता मुकेश अग्निहोत्री को बनाया जाना चाहिए तो ही भाजपा ये स्टैंड रखेगी कि इसे विधानसभा अध्यक्ष ने ही तय करना है। वहीं कांग्रेस विधायक दल की बैठक होटल धौलाधार में हुई।
सूत्रों ने बताया कि इसमें ये तय किया गया कि नेता प्रतिपक्ष बनाने के लिए विपक्ष अपनी बात रखेगा, मगर इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष से ज्यादा मिन्नत-मनौती नहीं की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही इसके लिए सदन में प्रस्ताव रखा जाना है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधायक सुजान सिंह पठानिया मौजूद नहीं हुए।
धर्मशाला पहुंची जयराम सरकार
भारी बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद जयराम सरकार की टीम 9 से 12 जनवरी तक तपोवन में शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के लिए दूसरी राजधानी धर्मशाला पहुंच गई। कांगड़ा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री जयराम का भव्य स्वागत किया गया।
गगल से लेकर धर्मशाला तक जगह जगह स्वागत दीर्घाएं लगी रहीं। कांगड़ा एयरपोर्ट पर उतरते ही जयराम ठाकुर ने बुजुर्गों के बाद बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार के समर्पण के इरादे जता दिए।
जबकि, शीत सत्र में फिजूलखर्ची और रिटेंशन पॉलिसी को लेकर किए गए सवालों पर मुख्यमंत्री चुप्पी साध गए। भव्य स्वागत के बाद सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री ने जनसमस्याएं भी सुनीं। स्वागत के लिए पहुंचे कई कार्यकर्ताओं और जनता की जेबें भी कट गईं।
इससे पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा रहा। सर्किट हाउस में जनसमस्याएं सुनने के बाद जयराम की टीम विधायक दल की बैठक के लिए शाम करीब 6 बजे सचिवालय में पहुंच गए। तपोवन में सदन को चलाने के लिए यहां पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीति बनाई गई। देर शाम तक बैठक चली।
नेता प्रतिपक्ष का दर्जा मिलने को लेकर सियासी मंथन
हालांकि, कांगड़ा एयरपोर्ट में अनौपचारिक वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष के दर्जे को लेकर सियासी संकेत दे दिए। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रेम कुमार के पसंदीदा रेस्ट हाउस जिया में रुके। जबकि, मुकेश अग्निहोत्री एग्जोटिका होटल में रुके।