फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rajeev Bindal said the language of ministers of Sukhu govt is unexpected

HP Politics: राजीव बिंदल बोले- सुक्खू सरकार के मंत्रियों की भाषा अनापेक्षित

Sat, 12 Aug 2023 09:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Aug 2023 09:45 PM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार के मंत्री जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वह लोकतंत्र में अवांछनीय और अनापेक्षित है।

विज्ञापन
Rajeev Bindal said the language of ministers of Sukhu govt is unexpected
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार के मंत्री जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं वह लोकतंत्र में अवांछनीय और अनापेक्षित है। उन्होंने पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की भाजपा विधायक बलवीर वर्मा पर की टिप्पणी को अमर्यादित और लोकतंत्र पर सीधा हमला करार दिया। अनिरुद्ध का कहना कि बलवीर वर्मा भीख का कटोरा लेकर मुख्यमंत्री के साथ घूमते रहे, यह अपमानजनक है।

विज्ञापन


भाजपा इन शब्दों की कड़ी निंदा करती है। बलवीर वर्मा को चौपाल की जनता ने बहुमत देकर चुना है। बिंदल ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि क्या वे सिर्फ कांग्रेसियों के मुख्यमंत्री है? क्या कांग्रेसी विधायकों के विधानसभा क्षेत्र ही हिमाचल का हिस्सा है, भाजपा व अन्य दलों के विधायकों के वह मुख्यमंत्री नहीं है, सरकारी खजाने से विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री धन आबंटित करना है तो क्या वो जनता के लिए भीख है? बिंदल ने कहा है कि बलवीर वर्मा के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने पर अनिरुद्ध सिंह को खेद व्यक्त करना चाहिए।
विज्ञापन


सड़कों की हालत नहीं सुधार पा रही सरकार: संदीपनी
भाजपा प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा है कि लाख दावों के बाद भी सरकार सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़कों की हालत नहीं सुधार पाई है। शिमला के कुमारसैन में सड़कों की दशा खराब है। एक महीने से आपदा की स्थिति है लेकिन ठियोग-कुमारसैन की समस्याओं के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। संदीपनी ने मुख्यमंत्री सुक्खू के दौरे को खानापूर्ति करार दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपदा की इस घड़ी में सरकार और विपक्ष मिलकर करें काम 
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि प्रदेश में भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से भारी तबाही हुई है। इसमें कितने ही लोग हादसों में मारे गए। परिवार के परिवार मलबे में दब गए। इस अभूतपूर्व आपदा में सब दुखी परिवारों से संवेदना प्रकट करता हूं और सभी हिमाचल वासियों से प्रार्थना करूंगा कि सरकार की अधिक से अधिक आर्थिक सहायता करें। उन्होंने सरकार और विपक्ष से विशेष आग्रह किया है कि इस मौके पर सरकार विपक्ष से सहयोग ले और पूरा विपक्ष सरकार की मदद करे। सरकार बहुत अच्छे तरीके से काम कर रही है। जिस तरीके से हजारों पर्यटकों को दुर्गम इलाकों से निकाला गया है , उसके लिए मैं सरकार को बहुत बधाई देता हूं। उहोंने कहा कि आपदा की घड़ी में ऐसा लगे कि प्रदेश में न कोई पक्ष है और न कोई विपक्ष। 

जिला परिषद सदस्य निभा सकते महत्वपूर्ण भूमिका : सौदान सिंह

 भाजपा प्रदेश जिला परिषद सदस्य का प्रशिक्षण वर्ग पालमपुर के भाजपा जिला कार्यालय में शुरू हुआ। इसमें पहला सत्र भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने लिया। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने जिला परिषद सदस्यों को भाजपा के इतिहास एवं पंच निष्ठाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की पंचायतीराज में जिला परिषद सदस्य अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। दूसरे सत्र पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी विपिन सिंह परमार ने लिया। उन्होंने पंचायतीराज की भूमिका, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली के बारे में जिला परिषद के सदस्यों को जागरूक किया।

तृतीय सत्र में प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाग लिया। उन्होंने जिला परिषद सदस्यों की कार्यप्रणाली, संवाद, संपर्क एवं सोशल मीडिया के बारे में जानकारी दी। चतुर्थ एवं अंतिम सत्र में प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने केंद्र सरकार की गरीब कल्याण एवं ग्रामीण कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रविंद्र धीमान, मुल्खराज प्रेमी, प्रवीन कुमार, विशाल नैहरिया, जिलाध्यक्ष हरिदत शर्मा, विनय शर्मा, विशाल चौहान, घनश्याम शर्मा, चारों मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस शिविर में प्रदेश भर से भाजपा समर्थित जिला पार्षद भाग ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed