फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rajeev Bindal said If the CM tries to cover up the firing incident, then BJP will protest

Himachal BJP: बिंदल बोले- गोलीकांड पर सीएम पर्दा डालने का प्रयास करेंगे तो भाजपा करेगी आंदोलन

Tue, 25 Jun 2024 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Jun 2024 06:30 PM IST
सार

विरोध-प्रदर्शन के बावजूद गोलीकांड के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी नहीं होना इस बात का सबूत है कि मुख्यमंत्री और सरकार दोषियों को बचाने में लगे हैं।

विज्ञापन
rajeev Bindal said If the CM tries to cover up the firing incident, then BJP will protest
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि बिलासपुर गोलीकांड को हुए कई दिन बीत गए हैं। विरोध-प्रदर्शन के बावजूद गोलीकांड के मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी नहीं होना इस बात का सबूत है कि मुख्यमंत्री और सरकार दोषियों को बचाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मुख्यमंत्री बिलासपुर गोलीकांड पर पर्दा डालने और किसी को बचाने का प्रयास करेंगे तो भाजपा प्रदेशव्यापी आंदोलन चलाएगी।

विज्ञापन


मंगलवार को जारी बयान में बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था लगातार इसलिए बिगड़ रही है, क्योंकि सरकार गुंडों को संरक्षण देने में लगी हुई है। चंबा हत्याकांड के बाद लगातार हत्याओं का सिलसिला हिमाचल प्रदेश में जारी है। 150 हत्याएं और 300 से अधिक बहनों के साथ शोषण के मामले सामने आए हैं और सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। केवल मूकदर्शक बनकर बैठी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed