{"_id":"590863dd4f1c1b3651442d7c","slug":"rajeev-bindal-criticised-hp-govt-on-drug-smuglings-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंदल बोले, सरकारी गाड़ियों में हो रही नशे की तस्करी, भांग उखाड़ने से कुछ नहीं होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंदल बोले, सरकारी गाड़ियों में हो रही नशे की तस्करी, भांग उखाड़ने से कुछ नहीं होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 02 May 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल में सरकारी संरक्षण में नशे का बड़ा खेल चल रहा है। शोघी बैरियर पर हिमाचल सरकार की गाड़ी में सरकार के ही एक आला अधिकारी के कब्जे से करोड़ों रुपये मूल्य के चिट्टे की खेप बरामद होना हैरत में डालने वाला और चिंताजनक घटनाक्रम है।
विज्ञापन
इस नशे से लाखों युवाओं को शिकार बनाया जाना था। मंगलवार को पालमपुर रवाना होने से पूर्व ऊना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि यह जांच होनी चाहिए कि और कितनी सरकारी गाड़ियां इस तरह के धंधे में इस्तेमाल हो रही हैं। कांग्रेस को प्रदेश में नशा माफिया के और क्या प्रमाण चाहिए। जब भाजपा नशा माफिया राज की बात कहती है तो कांग्रेसी उसे नकार रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक ओर सरकार ने भांग उखाड़ो अभियान छेड़ रखा है और दूसरी ओर सरकार के ही अधिकारी इस अवैध और अनैतिक धंधे में संलिप्त हैं। वहीं सरकार शराब बेचने के लिए कारपोरेशन का गठन करती है। इस घटना से सरकार का दोहरा चरित्र सामने आया है। उन्होंने सरकार पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि नशे की तस्करी के लिए हिमाचल एक रूट के रूप में काम कर रहा है।
विज्ञापन
यह शांत प्रदेश के लिए खतरनाक स्थिति है। वहीं उन्होंने मोदी की रैली पर सीएम के बयान को लेकर कहा कि पीएम की जबरदस्त रैली से सीएम में बौखलाहट है और उन्हें सपने में भी मोदी ही नजर आ रहे हैं। उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेता हरिओम भनोट, तरसेम शर्मा, नाहन मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा, सुमित शर्मा, राजकुमार पठानिया आदि मौजूद रहे।