{"_id":"64354620fb46eed6540c7879","slug":"rajasthan-royals-will-be-the-seventh-team-to-play-ipl-in-dharamshala-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2023: धर्मशाला में आईपीएल खेलने वाली सातवीं टीम होगी राजस्थान रॉयल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL 2023: धर्मशाला में आईपीएल खेलने वाली सातवीं टीम होगी राजस्थान रॉयल्स
Fri, 14 Apr 2023 01:18 PM IST
Krishan Singh
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:18 PM IST
सार
पंजाब का होम ग्राउंड होने के चलते उन्होंने नौ मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा डेक्कन चार्जर, चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली , रॉयल चैलेंजर बेंगलोर और मुंबई इंडियन्स की टीम यहां मैच खेल चुकी है।
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम।
- फोटो : संवाद
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में दस साल बाद हो रहे आईपीएल मैचों में राजस्थान रॉयल्स सातवीं नई टीम होगी, जो यहां पर अपना मैच खेलेगी। इससे पहले धर्मशाला के मैदान में हुए कुल नौ मुकाबलों में छह टीम खेल चुकी हैं। पंजाब का होम ग्राउंड होने के चलते उन्होंने नौ मुकाबले खेले हैं। इसके अलावा डेक्कन चार्जर, चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली , रॉयल चैलेंजर बेंगलोर और मुंबई इंडियन्स की टीम यहां मैच खेल चुकी है। इस बार राजस्थान रॉयल्स की टीम पहली बार धर्मशाला आएगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम होगा। आईपीएल के अंतिम लीग मुकाबलों में आगे जाने के लिए हर टीम को अपने मैच जीतने होंगे।
विज्ञापन
मुकाबला 19 मई को पंजाब की टीम के साथ होगा। जबकि दिल्ली की टीम धर्मशाला में 17 मई को धर्मशाला में अपना चौथा मैच खेलेगी। इसके अलावा डेक्कन चार्जर और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम दो-दो मुकाबले खेल चुकी हैं। 17 और 19 मई को होने वाले दोनों में मैच शाम को 7:30 बजे शुरू होंगे। वहीं पंजाब की टीम 17 मई को दिल्ली की टीम के साथ अपना पहला मैच खेलेगी। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स सातवीं टीम होगी, जो धर्मशाला स्टेडियम में पहली बार खेलेगी। उन्होंने कहा कि इस बार मैच की आउटफील्ड भी नई होगी।
विज्ञापन