IPL 2023: धर्मशाला में पहली बार आईपीएल मैच खेलेगी राजस्थान रॉयल्स टीम
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल का पहला मैच 16 अप्रैल, 2010 को हुआ था। इस दौरान पंजाब किंग्स का मुकाबला डेक्कन चार्जर टीम के साथ हुआ था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें संस्करण में संजु सैमसन की अगुवाई में राजस्थान रॉयल्स की टीम धर्मशाला में अपना पहला मैच खेलेगी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम तीन मैच धर्मशाला में खेल चुकी है, जबकि पंजाब किंग्स की टीम धर्मशाला में आईपीएल का अपना 10वां और 11वां मैच खेलेगी। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल का पहला मैच 16 अप्रैल, 2010 को हुआ था। इस दौरान पंजाब किंग्स का मुकाबला डेक्कन चार्जर टीम के साथ हुआ था। वर्ष 2010 में धर्मशाला में आईपीएल के दो मैच हुए थे, जबकि 2011 में आईपीएल के तीन मैच खेले गए थे।
इसके बाद वर्ष 2012 और 2013 में हुए आईपीएल मैचों में दो-दो मैच एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में हो चुके हैं। धर्मशाला में डेक्कन चार्जर की टीम दो, चेन्नई सुपर किंग्स दो, रायल चैलेंजर बेंगलोर और मुंबई इंडियंस की टीम अपना एक-एक मैच धर्मशाला में खेल चुकी है। 10 साल बाद एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में होने जा रहे इन आईपीएल मैचों को लेकर युवाओं में अभी से ही खासा उत्साह है। गौर रहे कि धर्मशाला में बार्डर गावस्कर ट्राफी का तीसरा टेस्ट मैच पहली से पांच मार्च तक प्रस्तावित था, लेकिन खराब आउडफील्ड के कारण यह मैच यहां से इंदौर के लिए शिफ्ट हुआ था।
धर्मशाला में आईपीएल के मैचों में मौसम ने दिया है पूरा साथ एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल के अब तक हुए नौ मैचों में मौसम ने पूरी तरह से साथ दिया है। धर्मशाला में अब तक हुए आईपीएल संस्करणों के नौ मैचों में से किसी भी मैच में बारिश का साया नहीं मंडराया है। धर्मशाला में यह मैच अप्रैल और मई माह के दौरान हुआ है, जब यहां हल्की गर्मियां शुरू हो चुकी होती हैं।