फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rajan sushant statement on pm modi.

'दिल्ली में नरेंद्र मोदी नहीं, केजरीवाल की लहर है'

Mon, 12 Jan 2015 05:46 PM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 05:46 PM IST
विज्ञापन
rajan sushant statement on pm modi.

मोदी के बुने सपनों के जाल में दिल्ली की जनता फंसने वाली नहीं है। इस बार आप दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ एक स्थाई सरकार बनाने जा रही है। आप पार्टी के हिमाचल संयोजक एवं पूर्व सासंद राजन सुशांत ने दावा किया है।

विज्ञापन


दिल्ली के विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की लहर केजरीवाल के आगे फीकी पड़ गई है। सुशांत ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनाकर आप देश में एक नई राजनीति युग का आरंभ करेगी। राजन सुशांत कुल्लू में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया है कि विधानसभा चुनाव तक प्रदेश में 3 लाख 40 हजार सदस्य बनाए जाएंगे। कुल्लू में 20 हजार और हर विधानसभा क्षेत्र में 5-5 हजार मेंबर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सच बोलना बगावत, तो मैं बागी हूं

rajan sushant statement on pm modi.

एक सवाल के जबाव में सुशांत ने कहा कि अगर सच बोलना बगावत है तो वह बागी है। उन्होंने कहा कि सामरिक महत्व के लेह रेल लाइन को उन्होंने ही संसद में सबसे पहले प्रमुखत से उठाया था।

सुशांत ने माना कि हिमाचल में आप की राजनीति राह जरूर मुश्किल है लेकिन असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दो घरानों की लड़ाई के बीच जनता पिस रही है। हिमाचल की इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है व्यक्तिगत भ्रष्टाचार के आरोप पर राजनीतिक पार्टियों को ढाल बनाया जा रहा है।

डिफेंस के लिए पार्टियों को ढाल बनाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में एक मजबूत संगठन खड़ा करके 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा।

धूमल पर भी साधा निशाना

rajan sushant statement on pm modi.

सुशांत ने दावा किया है कि आज स्टेट बिजिलेंस ने पूर्व मुख्यमंत्री धूमल के 31 स्थानों पर संपति होने की पुष्टि की है। उन्होंने दावे से कहा कि सीबीआई से जांच की जाए तो उनके राज्य से बाहर भी अकूत संपति जनता के सामने आ सकती है।

आप संयोजन ने दावा किया है कि उनकी पार्टी में ऐसे लोगों को संगठन की जिमेदारी सौंपी जा रही है जिनका पाक दामन है। उन्होंने कहा कि अब तक सिरमौर, सोलन, उना, चंबा, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में संगठन खड़ा किया गया है। जबकि आने वाले दिनों में शेष बचे जिलों में भी पार्टी कार्यकारणी बनाकर जमीनी स्तर पर काम शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed