{"_id":"572f70ce4f1c1b0b5c5ccf06","slug":"rajan-sushant-in-aap-party-meeting-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर 2016 तक चुनाव के आसार: राजन सुशांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर 2016 तक चुनाव के आसार: राजन सुशांत
ब्यूरो/अमर उजाला, भोरंज (हमीरपुर)
Updated Sun, 08 May 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
भोरंज में आम आदमी पार्टी की बैठक को संबोधित करते राजन सुशांत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय भोरंज में प्रदेश संयोजक राजन सुशांत की अध्यक्षता में हुई। इसमें 17 मई को सुंदरनगर में होने वाले प्रमुख कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन के सफल आयोजन पर चर्चा की गई। सुशांत ने कहा कि नवंबर 2016 तक हिमाचल में चुनाव होने के आसार हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों एकजुट हैं।
विज्ञापन
दोनों पार्टियों के नेता चाहते हैं कि निर्धारित अवधि से पहले चुनाव हो जाएं, जिससे दोनों पार्टियों को कुछ सीटें मिल सकें। अगर चुनाव निर्धारित अवधि में होते हैं तो भाजपा-कांग्रेस दोनों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। पंजाब में भी बादल सरकार से लोग त्रस्त हैं। एक सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में भी दिल्ली की तरह बदलाव होने वाला है।
विज्ञापन
एक सौ से अधिक सीटें आम आदमी पार्टी की आएंगी। अगर आप सत्ता में आती है कि 60 वर्ष से अधिक आयु, विधवाओं को बिना किसी शर्त के जल्द पेंशन मुहैया करवाएगी। वीरभद्र सरकार दिवालिया हो चुकी है। कर्ज चुकाने को भी कर्ज ले रही है। निजी स्कूलों के माध्यम से बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसे बंद कर हिमाचल में भी दिल्ली का पैट्रन चलाया जाना चाहिए। कहा कि सरकार को विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को जल्द भरना चाहिए। बैठक में प्रदेश किसान मोर्चा के प्रभारी सुरेश ठाकुर, शिव कुमार, धनीराम धीमान, टेक चंद कौशल, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।