शिमला में झमाझम बारिश, हिमाचल में इस दिन से बरसेंगे बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला में झमाझम बारिश हुई। हालांकि, शाम के समय मौसम साफ हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल बरसने का पूर्वानुमान जताया है।
प्रदेश में 13 जून तक बारिश होने के आसार हैं। नौ और दस जून को प्रदेश में तूफान चलने और ओलावृष्टि होने की चेतावनी भी जारी की गई है।उधर, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
अधिकतम तापमान में आया ये बदलाव
अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मैदानी क्षेत्रों में उमस बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40.4, बिलासपुर में 37.5, हमीरपुर में 36.3,
भुंतर में 36.4, चंबा में 35.9, कांगड़ा में 36.7, नाहन में 34.4, शिमला में 26.9, धर्मशाला में 31.8, केलांग में 24.7, सोलन में 39.2 और डलहौजी में 22.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।