फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rainfall and snowfall in himachal.

हिमाचल में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों-फलों को नुकसान

Fri, 08 Apr 2016 08:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 08 Apr 2016 08:54 AM IST
विज्ञापन
rainfall and snowfall in himachal.
लाहौल-स्पीति के काजा में हुई बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में बीते दो दिनों से हो रही बारिश और ओलावृष्टि से फसलों और फलों को भारी नुकसान हुआ है। मैदानों में पक चुकी गेहूं की फसल भीगने से खराब हो गई है। अंधड़ और ओलों से सेब, प्लम और नाशपाती की फ्लावरिंग 50 फीसदी तक झड़ गई है। प्रदेश की चोटियों पर हिमपात होने से पारा तीन डिग्री तक लुढ़क गया है।

विज्ञापन


रामपुर के कुछ इलाकों में ओले गिरने सेब के फूल झड़ गए हैं। अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है। पूर्वनी झूले के पास पहाड़ी से भूस्खलन के कारण चट्टानें गिर रही हैं। एनएच पर यातायात भी बाधित हुआ। किन्नौर में भी बर्फबारी का दौर जारी है। कुल्लू जिला में बुधवार रात हुई बारिश से नाशपाती की फसल को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


लगघाटी के भुट्ठी में बारिश से पहाड़ी दरक गई। इस कारण 18 घंटे तक यातायात बाधित रहा। इस दौरान कई बसें व वाहन भी फंसे रहे। बारिश से कुल्लू जिला में आधा दर्जन बस रूट बंद हैं। वीरवार दोपहर बाद चंबा में अचानक शुरू हुई बूंदाबादी के बाद तेज बारिश हुई। चंबा व इसके ऊपरी क्षेत्र भरमौर होली, पांगी और तीसा में फलदार पौधों पर सेब, पलम, नाशपाती, खुमानी की सेटिंग प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरमौर जिला की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में वीरवार तड़के आधा फुट बर्फबारी हुई। जबकि नौहराधार, हरिपुरधार सहित निचले इलाकों नाहन, पांवटा साहिब एवं शिलाई में तेज बारिश हुई। जिससे लहसुन की फसल को नुकसान पहुंचा है। कांगड़ा, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर में गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है।

आज भी बारिश, बर्फबारी होने का पूर्वानुमान

rainfall and snowfall in himachal.
हिमपात होने से पारा तीन डिग्री तक लुढ़क गया है।

प्रदेश के मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, चंबा और उच्च पर्वतीय लाहौल स्पीति, किन्नौर और मंडी, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नौ अप्रैल से मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम साफ होने का पूर्वानुमान जताया है।

हालांकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार 11 अप्रैल तक मौसम खराब रहने की बात कही गई है। उधर, वीरवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। शिमला में अधिकतम तापमान 16.8, सुंदरनगर में 25.1, भुंतर

में 22, कल्पा में 3.6, धर्मशाला में 26.6, नाहन में 27.2, सोलन में 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान केलांग में माइनस 0.7, मनाली में 2.2, कल्पा में 0.4, शिमला में 8.2 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed