फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rain water entred in IGMC

आईजीएमसी के वार्ड में घुस गया बारिश का पानी

Sat, 14 Aug 2021 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
rain water entred in IGMC
हेडिंग
विज्ञापन

आईजीएमसी के सर्जरी वार्ड
में पानी घुसने से मरीज परेशान
सबहेड
बारिश के बाद छत से टपकता रहा पानी
क्रॉसर
मरीजों के बिस्तरों के आगे बाल्टी रखकर इकट्ठा किया पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) के सर्जरी वार्ड में शनिवार को बारिश का टपकने से मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। यहां पर बारिश का पानी छतों से रिसता हुआ वार्ड के भीतर जा पहुंचा। वार्ड में बारिश का पानी रिसने से कर्मियों को मरीजों के बिस्तरों के पास बाल्टियों को रखना पड़ा। एक बिस्तर को तो खाली करना पड़ा।
मामला शनिवार दोपहर बाद का है। अचानक हुई तेज बारिश के बाद पानी वार्डों में टपकना शुरू हो गया। मूसलाधार बारिश के चलते कुछ ही देर में वार्ड पानी से भरने लग गया। वार्ड के भीतर आए पानी को निकालने के लिए अस्पताल के कर्मियों को डस्टबिन के जरिये एक जगह पर इकट्ठा करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल में दाखिल मरीजों के तीमारदार रमेश और लक्की ने बताया कि प्रबंधन को चाहिए वह अस्पताल में छतों को ठीक करवाए। इसके अलावा पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था न होने से यह परेशानी पेश आती है। बताया कि आगे भी यही समस्या पेश आती है तो मरीजों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। बरसात का मौसम है ऐसे में यहां पर सीलन से होने वाली बीमारियों के होने का अंदेशा भी बना रहता है। प्रबंधन को चाहिए कि वह अपनी खामियों को जल्द सुधारें ताकि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी के प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि वार्ड के भीतर बारिश का पानी आने की जानकारी उन्हें नहीं है। छतों से पानी का रिसाव होता है तो उसे दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed