फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rain turns roads into a maze of potholes; commuting becomes hazardous.

Shimla News: बारिश से गड्ढों में बदलीं सड़कें, लोगों का सफर हुआ खतरनाक

Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rain turns roads into a maze of potholes; commuting becomes hazardous.
राजधानी में बारिश ने सड़कों की बदहाली को फिर उजागर कर दिया है। शहर की सड़कों पर जहां लोग सुरक्षित सफर की उम्मीद करते हैं, वहीं कई सड़कें अब गड्ढों और पानी से भरी हुई हैं। दिन में जहां सड़कों पर आए पानी से बचकर निकलना मुश्किल हो रहा है। रात के समय तो यह सड़कें और भी खतरनाक हो रही हैं। ऐसे में शहर, सुन्नी और कुफरी जाने वाली सड़कों की स्थिति अब रोज की परेशानी बन गई है। लोगों को आ रही परेशानी को लेकर अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को जायजा लिया। पेश है रिपोर्ट :-
विज्ञापन

लक्कड़ बाजार, ढली, मशोबरा और विकासनगर में दिक्कत
रात को दोपहिया वाहन चालकों के लिए बढ़ा हादसों का खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में बारिश के बाद बदहाली की समस्या अब साफ नजर आने लगी है। शहर की कई व्यस्त सड़कों के हिस्से जगह-जगह टूट चुके हैं। सड़कों पर गड्ढों में पानी भरने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे स्थिति काफी खतरनाक बन गई है।
विज्ञापन


शहर के ढली, सीआईडी कार्यालय, विकासनगर पेट्रोल पंप क्षेत्र और लक्कड़ बाजार में सड़क पर हुए गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। ढली, मशोबरा और बल्देयां की ओर जाने वाली सड़क की हालत भी कई जगह खराब है। ऐसे में बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पा रहा है। इसके अलावा सबसे अधिक खतरा दोपहिया वाहन चालकों को बना हुआ है। पानी से भरे गड्ढों की गहराई का पता न चलने पर अचानक पहिया उसमें धंस जाता है और चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। रात के समय सड़क पर पानी जमा होने के कारण स्थिति और मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइट की रोशनी में भी पानी के नीचे छिपे गड्ढे आसानी से नजर नहीं आ रहे हैं। कई जगह वाहन चालकों को गड्ढों से बचने के लिए सड़क की दूसरी तरफ से वाहन निकालना पड़ रहा है। इससे सामने से आने वाले वाहनों के साथ टक्कर का खतरा बना हुआ है। दूसरी ओर, बुजुर्गों के लिए फिसलन भरी सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। गर्भवती महिलाओं, बच्चों और मरीजों को भी खराब सड़क के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है।


स्थानीय निवासी दिवेश ठाकुर, लोकेंद्र, हनी, अंकुश समेत अन्य लोगों का कहना है कि सूखे मौसम में सड़क के गड्ढे दिखाई दे जाते हैं, लेकिन बारिश के दौरान पानी भरते ही इनका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। केवल गड्ढे भरने के बजाय सड़क की खराब सतह और पानी की निकासी की समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। लोगों ने संबंधित विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।


पानी की निकासी का प्रबंध नहीं
बारिश होते ही दुकानों के बाहर पानी जमा हो जाता है। लोग भी सामान लेने से परहेज करते हैं। सड़क किनारे बेहतर कलवर्ट बने हों तो दिक्कतें पेश नहीं आएंगी और सड़कें भी खराब नहीं होंगी।
-लक्की, दुकानदार, लोअर पंथाघाटी


बच्चों को आवाजाही में हो रही दिक्कत
बच्चों को स्कूल छोड़ने और लेने जाते समय सबसे ज्यादा चिंता रहती है। सड़क पर पानी भरा हो तो गड्ढे दिखाई नहीं देते। थोड़ी सी चूक होने पर बच्चे और वाहन दोनों के लिए खतरा बन सकती है।

-मोनिका ठाकुर, अभिभावक निवासी रग्यान


अंधेरे में पैदल चलना हो गया मुश्किल
खराब सड़क की परेशानी हर दिन झेलनी पड़ती है। सुबह ट्रैफिक में गड्ढों से बचकर काम में पहुंचना मुश्किल होता है वहीं शाम को अंधेरा ढलते ही पैदल आवाजाही भी काफी मुश्किल हो जाती है।
किशोर वर्मा, निवासी बल्देयां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article