फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rain

चाबा पावर हाउस जलमगन

Sun, 18 Aug 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
rain
rain
शिमला। मूसलाधार बारिश से सतलुज नदी उफान पर है। रविवार को नदी का जल स्तर बढ़ने से चाबा, बालड़ी, सुन्नी और गलू में लोगों ने अपने मकान खाली कर दिए हैं। शिमला और मंडी को जोड़ने वाला पुल सतलुज नदी में जलमगन हो गया है। अब लोगों को वाया सुन्नी या तत्तापानी होकर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

इस पुल से प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती थी। गांव कोट, बालड़ी और शाकरा के लोग पुल पार करके चाबा पहुंचते है, यहां से बस लेकर शिमला जाते है। लेकिन इन लोगों को वाया तत्तापानी होकर शिमला, मंडी, करसोग, चुराग पांगणा जाना पड़ेगा। यह पुल दो बार सतलुज नदी के भेंट चढ़ गया है। लोगों ने मुख्यमंत्री से इस पुल का स्थान बदलने की मांग की है। रविवार को ग्राम पंचायत शाकरा के उपप्रधान ललित कुमार ने मौके का निरीक्षण किया और लोगों को नदी के किनारे न जाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि चाबा पावर हाउस अंग्रेजों को जमाने का बना है। प्रतिदिन पर्यटन यहां आकर इस पावर हाउस के निहारते हैं। इसके बंद होने से बिजली उत्पादन ठप तो रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed