{"_id":"57b5b6674f1c1bd0596ebfa6","slug":"rain-in-shimla-for-next-four-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी चार दिनों तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी चार दिनों तक नहीं मिलेगी बारिश से राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 19 Aug 2016 09:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के मध्य पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में 22 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, कुल्लू, मंडी, चंबा और मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में आगामी चार दिनों तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी।
विज्ञापन
वीरवार शाम करीब साढ़े पांच बजे शिमला सहित कई क्षेत्रों में बारिश हुई। मनाली में नौ मिलीमीटर, शिमला में चार और भुंतर में एक मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। वीरवार को ऊना में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
शिमला में 23.6, धर्मशाला में 29.8, नाहन में 28.4, सोलन में 27.5, सुंदरनगर में 28.8, भुंतर में 24.5, कल्पा में 19.2, मंडी में 30.4, कांगड़ा में 31.6 और चंबा में 30.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन