फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rain and thunderstorm warning for himachal on third july

शिमला में ओलावृष्टि, धर्मशाला में झमाझम बारिश, इस दिन अंधड़ चलने की चेतावनी

Sat, 29 Jun 2019 06:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jun 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
rain and thunderstorm warning for himachal on third july
शिमला में झमाझम बारिश - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला में शनिवार सुबह धूप खिली तो दोपहर बाद हल्के बादल छा गए। शाम के समय ओलावृष्टि और झमाझम बारिश हुई। धर्मशाला में भी दोपहर बाद तेज बारिश हुई। नाहन और पांवटा साहिब में भी हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन


पांवटा साहिब में अंधड़ चलने से करीब दो दर्जन बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं। बिजली बोर्ड को इससे 20 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में दो जुलाई तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन


धूप खिलने से अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में दो जुलाई तक हल्की बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन जुलाई से प्रदेश में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान है। अंधड़ चलने की भी चेतावनी जारी हुई है। तीन से पांच जुलाई के बीच प्रदेश में मानसून के प्रवेश होने की संभावना है।

तापमान के बढ़ने के आसार

rain and thunderstorm warning for himachal on third july

शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 42.2 और कांगड़ा-बिलासपुर-हमीरपुर में 38 डिग्री दर्ज हुआ। मैदानी जिलों में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। आने वाले दो दिनों में इस पारे में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं। 

शनिवार को शिमला में अधिकतम तापमान 27.8, सुंदरनगर में 37.5, भुंतर में 35.8, कल्पा में 24.6, धर्मशाला में 30.6, नाहन में 34.1, केलांग में 22.0 और सोलन में 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

उधर, न्यूनतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार रात को ऊना-हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज हुआ। बिलासपुर में 24.6, मंडी में 23.4, नाहन में 23.3, कांगड़ा में 23.8, धर्मशाला में 21.8, सुंदरनगर में 21.7, शिमला में 18.7 और केलांग में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed