{"_id":"5debac9e8ebc3e1ba56ae6bb","slug":"rain-and-snowfall-prediction-for-himachal-from-10-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में इस दिन से फिर बिगड़ेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार
Sat, 07 Dec 2019 07:14 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Dec 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में 10 दिसंबर से फिर मौसम खराब होगा। राज्य के मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। शनिवार को केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 9.4 डिग्री और बरठीं में अधिकतम 27.2 डिग्री दर्ज किया गया है। रविवार को राजधानी शिमला में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नौ दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद 13 तक मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख शहरों मे न्यूनतम तापमान शिमला 6.0, सुंदरनगर 2.1, भूंतर 1.1, कल्पा -0.4, धर्मशाला 7.2, ऊना 6.3, नाहन 12.7, केलांग -9.4, पालमपुर 5.0, सोलन 2.5, मनाली -1.2, कांगड़ा 5.8, मंडी 3.9, बिलासपुर 6.5, हमीरपुर 6.4, चंबा 3.2, डलहौजी 7.3 और कुफरी 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान शिमला 16.2, सुंदरनगर 23.3, भूंतर 21.5, कल्पा 7.5, धर्मशाला 14.8, ऊना 26.4, नाहन 21.8, सोलन 21.9, कांगड़ा 23.1, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 23.6, चंबा 18.9, डलहौजी 12.9 और केलांग 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन