{"_id":"ff14a67ef91928fa80cb1e77d03be747","slug":"rain-and-hailstorm-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को अधिकतर क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश हुई। तेज हवाएं चलते कई जिलों में खासा नुकसान हुआ है। कई पेड़ उखड़ गए। यातायात बाधित रहा। कई क्षेत्रों में विद्युत और दूरसंचार व्यवस्था ठप रही।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को प्रचंड हवाएं चलने एवं ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी है। आगामी दिनों तक मौसम में इसी तरह का बदलाव रहेगा। शनिवार को पूरे प्रदेश में तीन से चार डिग्री तक पारा गिर गया।
विज्ञापन
शनिवार को कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के अन्य सभी जिलों के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। राज्य में सर्वाधिक तापमान ऊना में 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शिमला, सिरमौर, मंडी, बिलासपुर और चंबा जिले के कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डा. मनमोहन सिंह ने बताया कि पूर्वी हवाओं के साथ यह बारिश हो रही है। मौसम में बदलाव भी इसी कारण आया है। उन्होंने कहा कि अभी प्री-मानसून को आने में वक्त लग जाएगा। यह उससे पहले की बारिश है।