{"_id":"6b06dc8128566968c412909bb6ad91e8","slug":"railway-paid-farmers-claim-at-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर रेलवे ने जमा करवाया किसानों का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर रेलवे ने जमा करवाया किसानों का मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 19 Jun 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन शताब्दी ट्रेन को जब्त करने के बहुचर्चित केस को लेकर रेलवे ने किसानों का ब्याज सहित मुआवजा जमा करवा दिया है। किसान मेला राम और मदन लाल को इंसाफ मिल गया है। रेलवे ने वीरवार को ब्याज सहित लगभग 6.27 लाख रुपये की राशि प्रभावित किसानों को अदालत में दी।
विज्ञापन
मेला राम को एक लाख 57 हजार 572 रुपये और मदन लाल को 4 लाख 69 हजार 449 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट कोर्ट के समक्ष दिया। अधिवक्ता अरुण कुमार सैणी ने बताया कि रेलवे ने ब्याज सहित प्रभावितों की राशि जमा करवा करा दी है।
विज्ञापन
1998 में नंगल-तलवाड़ा रेल लाइन के लिए चुरुड़ू एवं दियाड़ा निवासी मदन लाल और मेला राम की भूमि रेलवे ने अधिग्रहित की थी। किसानों ने मुआवजे के रूप में कम पैसा मिलने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। 2011 में ऊना की अदालत ने भूमि मालिकों के हक में फैसला सुनाते हुए रेलवे को बढ़ा हुआ मुआवजा किसानों को देने के आदेश सुनाए।
विज्ञापन
फैसले के खिलाफ रेलवे ने हाईकोर्ट में अपील दायर कर दी। 2013 में हाईकोर्ट ने 6 सप्ताह के बीच मुआवजे की राशि जमा करवाने के आदेश दिए थे, जिसे रेलवे ने पूरा नहीं किया और भूमि मालिकों ने दोबारा ऊना की एडीजे की अदालत में केस किया। अदालत ने 9 अप्रैल को जन शताब्दी ट्रेन को 16 अप्रैल तक जब्त करने के आदेश दिए और बाद में चुरुडू रेलवे स्टेशन को जब्त करने के आदेश दिए थे।