फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   rail engine Derailed , Chaos among passengers at kangra

पटरी से उतरा चलती रेल का इंजन, यात्रियों में मची अफरातफरी

Thu, 30 Jan 2020 09:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 30 Jan 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
rail engine Derailed , Chaos among passengers at kangra
सांकेतिक तस्वीर

पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलमार्ग पर गुरुवार को करीब डेढ़ बजे जोगिंद्रनगर से पठानकोट की तरफ जा रही ट्रेन का इंजन जवाली के बसंतपुर में ट्रैक से उतर गया। रेल इंजन के दोनों तरफ से पहिये ट्रैक से बाहर हो गए। इससे ट्रेन में बैठी सवारियां सहम गईं। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। रेल इंजन के पटरी से उतरने की खबर के बाद मुसाफिरों के रिश्तेदार भी बसंतपुर पहुंच गए।

विज्ञापन


हालांकि, इस हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। इसके बाद रेल में बैठी सवारियों को बस से जवाली पहुंचना पड़ा। इसकी सूचना रेलवे स्टेशन जवाली में दी गई। अभी तक रेल इंजन वहीं पर है। रेल कर्मियों ने किसी को भी फोटो या वीडियो नहीं बनाने दिया। आजकल पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक को बदलने का कार्य भी चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed