फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rail budget: himachal expectation from rail budget.

क्या इस बार पहाड़ पर चढ़ पाएगी 'प्रभु' की रेल?

Thu, 26 Feb 2015 09:40 AM IST
Updated Thu, 26 Feb 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
rail budget: himachal expectation from rail budget.

रेल बजट में हमेशा नजरअंदाज होते रहे हिमाचल को इस बार केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु से खासी उम्मीद है। प्रदेश के पर्यटन और देश की सुरक्षा से जुड़ी प्रस्तावित मनाली लेह रेल लाइन के इस बार बजट में शामिल होने की संभावना है।

विज्ञापन


राज्य के चारों सांसदों ने सामरिक महत्व के इस प्रोजेक्ट के मसले को एक सुर में केंद्र सरकार के समक्ष रखा है। पहले से प्रस्तावित प्रदेश की रेल परियोजनाओं को इस बजट में सांस मिलने की आस है। आशा की जा रही है कि हिमाचल प्रस्तावित रेल परियोजनाएं इस बार सर्वेक्षण तक सीमित नहीं रहेंगी।
विज्ञापन


प्रदेश में रेल का विस्तार देने के लिए चारों सांसदों ने केंद्रीय रेल मंत्री के समक्ष जोरदार पैरवी की है। चीन सीमा तक मनाली लेह रेल लाइन पहुंचाने के लिए चारों सांसदों ने न केवल केंद्रीय रेलवे मंत्री बल्कि केंद्रीय रक्षा मंत्री के समक्ष भी अपनी बात को प्रमुखता से रखा है, जिससे इस कार्य में रक्षा मंत्रालय की ओर से भी सहयोग मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचली सांसदों की साख दांव पर

rail budget: himachal expectation from rail budget.

पहली बार कांगड़ा के सांसद ने चंबा तक रेल लाइन पहुंचाने की आवाज उठाई है। वीरवार को जब संसद में रेल बजट पेश हो रहा होगा, उस समय देखने वाली बात होगी कि इन सांसदों की बात को केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कितनी अहमियत दी। अपनी ही सरकार में इन सांसदों की कितनी सुनी गई।

ये हैं शिमला की मांगें
1. चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन पूरी की जाए
2. पंजाब के घनौली से नालागढ़, पांवटा साहिब होते हुए देहरादून के बीच बने नई रेललाइन
3. कालका से परवाणू के बीच बड़ी रेललाइन
4. कालका से शिमला के बीच रेल कार की संख्या बढ़ाई जाए
5. कालका रेलवे स्टेशन का सौंदर्यीकरण और प्लेटफार्म बढ़ाए जाएं
6. गरीब रथ कालका तक और सद्भावना एक्सप्रेस कालका तक चलाई जाए
7. धर्मपुर, सोलन, कंडाघाट, समरहिल और शिमला स्टेशन को आधुनिक बनाया जाए
8. कंडाघाट और रोहड़ू के बीच नई रेललाइन के लिए सर्वे किया जाए

लंबित प्रमुख रेल प्रोजेक्ट पर भी हो फैसला

rail budget: himachal expectation from rail budget.

1. चंडीगढ़-बद्दी रेल लाइन
2. पंजाब के घनौली से नालागढ़, पांवटा साहिब होते हुए देहरादून के बीच बने नई रेललाइन
3. कालका से परवाणू के बीच बड़ी रेललाइन
4. नंगल तलवाड़ा रेल लाइन के लिए बजट

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र
1. पठानकोट से मंडी के बीच नई बड़ी लाइन, उसे आगे लेह तक बढ़ाई जाए
2. भानुपल्ली से विलासपुर के बीच रेललाइन
3. बिलासपुर से मंडी के बीच नई रेललाइन
4. चंबा को जोड़ने के लिए नई रेललाइन का सर्वे

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र को ये उम्मीदें

rail budget: himachal expectation from rail budget.

1. अम्ब अंदोरा तक की रेलवे लाइन का विद्युतीकरण
2. अम्ब अंदोरा स्टेशन के प्लेटफार्म का विस्तार
3. हमीरपुर ऊना रेलवे सर्वेक्षण हेतु धन का प्रावधान किया जाए
4. विलासपुर- भानुपल्ली से मनाली होते हुए लेह तक रेल लाइन बने

मंडी संसदीय क्षेत्र
1. पठानकोट से मंडी के बीच नई बड़ी लाइन का बनाई जाए। इसी रेल लाइन को आगे मनाली होते हुए चीन की सीमा लेह तक पहुंचाई जाए।
2. बिलासपुर - भानुपल्ली होते हुए भी नई रेल लाइन बनाई जाए। जरूर के अनुसार इसका भी विस्तार मनाली होते हुए लेह तक किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed