5 लाख रिश्वत लेते CBI रेड में फंसे डायरेक्टर ने उद्योगपति को दी थी धमकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में तैनात उद्योग विभाग के जाइंट डायरेक्टर तिलकराज शर्मा और उसके एक सहयोगी को सीबीआई ने चंडीगढ़ में पांच लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में शिकायतकर्ता चंडीगढ़ मनीमाजरा निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट चंद्रशेखर हैं।
आरोपी अधिकारी पर बिचौलिए अशोक राणा के साथ मिलकर उद्योगपति चंद्रशेखर को मशीनरी पर मिलने वाली 50 लाख सब्सिडी दिलाने की एवज में 10 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।
सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में अधिकारी ने कई बड़े अफसरों और नेताओं के भी नाम लिए हैं। ऐसे में इस मामले में कई बड़े नेता, अफसर भी सीबीआई के लपेटे में आ सकते हैं।
फैक्टरी गिरवाने की दी थी धमकी
चंद्रशेखर ने जब रकम ज्यादा होने की बात कहते हुए टालमटोल करने का प्रयास किया तो जाइंट डायरेक्टर तिलक राज ने घूस न देने पर चंद्रशेखर को फैक्टरी गिरवाने और बिजली कटवाने तक की धमकी दी थी। साथ ही यह भी कहा था कि अगर वह अभी नहीं माना तो बाद में उसे पचास लाख रुपये तक चुकाने पड़ जाएंगे।
मुख्यमंत्री के दिल्ली स्थित कार्यालय में तैनात कर्मचारी का जांच में नाम सामने आने के बाद एक बार फिर मुख्यमंत्री कार्यालय चर्चा में आ गया है। सूत्रों के अनुसार मामले की जांच में दिल्ली स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय भी सीबीआई की जांच के दायरे में आ सकता है।