फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rahul gandhi will finalise the decision for himachal health minister kaul singh thakur CD case.

कौल सिंह सीडी प्रकरण पर यहां लिया जाएगा अंतिम फैसला

Thu, 27 Aug 2015 09:27 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
राघवेंद्र नारायण मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 27 Aug 2015 09:27 AM IST
विज्ञापन
rahul gandhi will finalise the decision for himachal health minister kaul singh thakur CD case.

हिमाचल सीडी प्रकरण पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अंतिम फैसला लेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने राहुल और कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी को मामले की जांच रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह को क्लीनचिट दी है। दरअसल, एक विवादस्पद सीडी में कौल सिंह की कथित रूप से एक महिला से बातचीत रिकार्ड हुई है, जिसके अंश आपत्तिजनक हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह में छत्तीस का आंकड़ा रहा है। दोनों में विधानसभा चुनाव से पहले टिकटों के वितरण पर भी रस्साकशी हुई थी। बाद में कांग्रेस आलाकमान ने वीरभद्र के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। बाद में कौल सिंह को वीरभद्र मंत्रिमंडल में स्वास्थ्य मंत्री का ओहदा मिला। सरकार के गठन के बाद भी दोनों कांग्रेसी दिग्गजों के रिश्ते में खटास बरकरार है।
विज्ञापन


यह विवादास्पद सीडी लीक होने पर कौल सिंह ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और सीडी में उनकी आवाज नहीं होने का दावा किया था। उन्होंने सीडी लीक कराने में मुख्यमंत्री के एक करीबी अधिकारी की भूमिका बताई। भाजपा इस पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग करती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री और कौल सिंह के बीच सीडी प्रकरण पर विवाद को राहुल गांधी ने गंभीरता से लिया और पिछले महीने दिल्ली में मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से बातचीत की थी। राहुल ने पूरे मामले पर नाराजगी जताते हुए पार्टी की एकजुटता बरकरार रखने की नसीहत दी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी।


सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने अपनी रिपोर्ट में सीडी में रिकार्ड बातचीत को व्यक्तिगत मामला बताया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बाबत किसी महिला से कोई शिकायत पार्टी को नहीं मिली है। रिपोर्ट में प्रकरण को षड्यंत्र का हिस्सा बताते हुए कौल सिंह को क्लीनचिट दी गई है।

सूत्रों को मुताबिक, सीडी में दर्ज बातचीत की रिकार्डिंग हिमाचल में भाजपा के शासनकाल में की गई थी। बहरहाल, अब मामला राहुल के पाले में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed