{"_id":"628f7a87c5bbab796f2cd847","slug":"rahul-gandhi-will-come-to-lahaul-spiti-soon-coincharge-of-himachal-congress-sanjay-dutt-gave-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtang: जल्द ही लाहौल-स्पीति आएंगे राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtang: जल्द ही लाहौल-स्पीति आएंगे राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने दी जानकारी
Thu, 26 May 2022 06:33 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 May 2022 06:33 PM IST
सार
गुरुवार को लाहौल के जिस्पा पहुंचे संजय दत्त ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने और आम लोगों की दिक्कतें जानने के लिए यहां का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा है कि राहुल गांधी जल्द ही लाहौल-स्पीति आएंगे। गुरुवार को लाहौल के जिस्पा पहुंचे संजय दत्त ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने और आम लोगों की दिक्कतें जानने के लिए यहां का दौरा करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर कार्य करना है।
विज्ञापन
आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलानी है। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर कमेटियों का गठन किया जाएगा और ब्लॉक स्तर पर भी मंडल कमेटियों का गठन किया जाएगा। हिमाचल में एक बार फिर जन जागरण अभियान भी चलाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) पर भी निशाना साधा। कहा कि आम आदमी पार्टी एक टूरिस्ट की तरह है। यह आएगी और वापस चली जाएगी।
विज्ञापन