{"_id":"6298ec7a0dfd1b2dae0d4e79","slug":"rahul-gandhi-will-come-to-himachal-to-answer-pm-narendra-modi-s-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rahul Gandhi News: पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का जवाब देने को हिमाचल आएंगे राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rahul Gandhi News: पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का जवाब देने को हिमाचल आएंगे राहुल गांधी
Thu, 02 Jun 2022 10:37 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:37 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का जवाब रैली से देने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिमाचल बुलाने का फैसला लिया है। इस बारे में जल्द प्रस्ताव हाईकमान को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली होगी। कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को हुई पदाधिकारियों की बैठक में इस मामले पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला आकर कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए हैं। अब रैली का जवाब रैली से देने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिमाचल बुलाने का फैसला लिया है। इस बारे में जल्द प्रस्ताव हाईकमान को भेजा जाएगा। बैठक में कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के साथ लेकर चलने का आह्वान भी किया गया।
विज्ञापन
विधायकों, पूर्व विधायकों और पार्टी नेताओं से फील्ड में जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को अवगत कराने की बात कही गई। कहा गया कि महंगाई से जनता त्रस्त है। खाद्य वस्तुओं सहित भवन निर्माण सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अलावा अन्य भर्तियां विवादों में रही हैं। ऐसे में कांग्रेस नेताओं से मजबूती के साथ फील्ड में उतरने की बात कही गई।
विज्ञापन