Rahul Gandhi News: पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का जवाब देने को हिमाचल आएंगे राहुल गांधी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का जवाब रैली से देने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिमाचल बुलाने का फैसला लिया है। इस बारे में जल्द प्रस्ताव हाईकमान को भेजा जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की रैली होगी। कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को हुई पदाधिकारियों की बैठक में इस मामले पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिमला आकर कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए हैं। अब रैली का जवाब रैली से देने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिमाचल बुलाने का फैसला लिया है। इस बारे में जल्द प्रस्ताव हाईकमान को भेजा जाएगा। बैठक में कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों से कार्यकर्ताओं के साथ लेकर चलने का आह्वान भी किया गया।
विधायकों, पूर्व विधायकों और पार्टी नेताओं से फील्ड में जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में लोगों को अवगत कराने की बात कही गई। कहा गया कि महंगाई से जनता त्रस्त है। खाद्य वस्तुओं सहित भवन निर्माण सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं। पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अलावा अन्य भर्तियां विवादों में रही हैं। ऐसे में कांग्रेस नेताओं से मजबूती के साथ फील्ड में उतरने की बात कही गई।