{"_id":"5b4e0d214f1c1b51748b5766","slug":"rahul-gandhi-sister-priyanka-gandhi-vadra-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा, रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी वाड्रा, रोपे पौधे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:22 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार दोपहर बाद शिमला पहुंचीं। छराबड़ा स्थित अपने निर्माणाधीन मकान के परिसर में प्रियंका एसपीजी की कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंचीं।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने स्थानीय माली की मदद से मकान के परिसर की क्यारियों में फूलों के पौधे रोपे। कई पौधों की अपनी उपस्थिति में निराई-गुडाई भी करवाई।
इसके बाद प्रियंका ने मकान के भीतर करवाए जा रहे लकड़ी के काम का मुआयना किया। आगामी दो दिनों तक वह मकान को फाइनल टच दिलाएंगी। इस मौके पर उनके साथ युवा कांग्रेस नेता मनजीत खाची भी मौजूद रहे।
विज्ञापन