फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lok-sabha-chunav-2019 : Rahul Gandhi Rally Live Solan Himachal Pradesh

नोटबंदी से पहले मोदी ने पूरे कैबिनेट को ताले लगाकर बंद किया था : राहुल गांधी

Fri, 17 May 2019 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/सोलन Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 17 May 2019 05:59 PM IST
विज्ञापन
lok-sabha-chunav-2019 : Rahul Gandhi Rally Live Solan Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दिन पीएम ने अपनी कैबिनेट को ताले में बंद कर दिया था। उन्हें इसकी जानकारी एसपीजी से मिली है। राहुल ने नरेंद्र मोदी की समझ पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पता नहीं प्रधानमंत्री कौन सी दुनिया में रहते हैं।

विज्ञापन


जब बालाकोट पर एयर स्ट्राइक होनी थी तो वायुसेना के अधिकारी उनके पास आए और मौसम खराब होने की बात कही। इस पर पीएम ने एयरफोर्स से कहा कि बादलों का हमें फायदा मिलेगा। बादलों में राडार जहाज को नहीं देख पाएगा। प्रधानमंत्री वायुसेना के विशेषज्ञ को ऐसी सलाह देते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि जब बादल आते हैं तो क्या एयर इंडिया, जेट, इंडिगो के जहाज गायब हो जाते हैं। सोलन पुलिस मैदान में आयोजित जनसभा में राहुल ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के लोगों के खून की राजनीति करते हैं। ताज पर आतंकी हमले के दौरान मोदी होटल के बाहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। कांग्रेस ने पुलवामा हमले में ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

lok-sabha-chunav-2019 : Rahul Gandhi Rally Live Solan Himachal Pradesh

हमने एलान किया था कि कांग्रेस सौ प्रतिशत सीआरपीएफ और सरकार के साथ है। भाजपा झूठ बोलती है, लेकिन हमने वादा किया और निभाया। हमने शिवराज चौहान के भाई और भतीजे का कर्ज माफ किया। मोदी के कार्यकाल में सिर्फ 15 लोगों का पांच लाख 55 हजार करोड़ का कर्ज माफ हुआ, जबकि गरीब किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। मैंने जेब तक काट दी, लेकिन पैसा उसमें नहीं सूटकेस में चला जाता है।

प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं वे कभी भी भ्रष्टाचार, किसानों और बेरोजगारों की बात नहीं करते। प्रेस कॉन्फ्रेंस से डरते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय योजना से महिलाओं के खाते में साल का 72 हजार रुपये जमा करेगी, जिससे लोग खरीदारी करेंगे और छोटी दुकानें चलेंगी। नोटबंदी से जिनके काम-धंधे बंद हुए हैं, उन्हें फिर गति मिलेगी। न्याय योजना से छोटे कारोबारियों को लाभ मिलेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि आज शहीदों के घर पर आया हूं। दिल में जो बात है कह देता हूं। उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि आप मेक इन इंडिया की बात करते हैं। हिमाचल का सेब मेक इन इंडिया नहीं है क्या। आपने कहा था फिर भी सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी क्यों नहीं बढ़ाई। क्या मोदी ने सेब उत्पादकों, छोटे कारोबारियों का कर्ज माफ किया। अडानी को फायदा पहुंचाना है इसलिए आप चाइना का सेब खाओ।

हिमाचल के लिए मोदी का यही संदेश है कि पकौड़े तलो और चाइना का सेब खाओ। उन्होंने कहा था टमाटर केचप फैक्टरी और फ्रूट प्रोसेसिंग यूनिट लगेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रधानमंत्री ने सिरमौर के गिरिपार इलाके को जनजातीय दर्जा दिलवाने की बात कही थी, लेकिन आज तक इस क्षेत्र को दर्जा नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed